बाबुल को चुनाव आयोग का शोकॉज नोटिस

कोलकाता : भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को चुनाव आयोग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. राज्य के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय बसु ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बाबुल सुप्रियो ने एक गाना सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जबकि इसके लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग […]

कोलकाता : भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को चुनाव आयोग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. राज्य के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय बसु ने इसकी जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि बाबुल सुप्रियो ने एक गाना सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जबकि इसके लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी से अग्रिम मंजूरी लेनी होती है. श्री सुप्रियो ने यह मंजूरी नहीं ली थी. यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है. आयोग को अपने मीडिया वाॅच से इसकी जानकारी मिली. इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस की ओर से भी इस संबंध में उनके पास शिकायत की गयी है.

इसमें गाने के कंटेंट (उसके बोल) पर आपत्ति जतायी गयी है. लिहाजा इस संबंध में बाबुल सुप्रीयो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उन्हें 48 घंटे के भीतर इसका जवाब देना होगा. यह कहे जाने पर कि बाबुल सुप्रियो ने दावा किया है कि सोशल मीडिया में उन्होंने खुद अपलोड नहीं किया, बल्कि किसी अन्य ने किया है. श्री बसु का कहना था कि शोकॉज का जवाब मिलने के बाद ही चुनाव आयोग इस संबंध में कुछ कह सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >