जमशेदपुर : आप और जेडीपी में हो सकता है गठबंधन

जमशेदपुर : दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को झारखंड दिशोम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी दुर्गेश पाठक, संकेत और अंकुश नारंग के साथ गठबंधन के मसले पर बातचीत की. सालखन मुर्मू ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आम पार्टी के साथ उनकी सकारात्मक बातचीत हुई है. आम आदमी पार्टी […]

जमशेदपुर : दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को झारखंड दिशोम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी दुर्गेश पाठक, संकेत और अंकुश नारंग के साथ गठबंधन के मसले पर बातचीत की. सालखन मुर्मू ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आम पार्टी के साथ उनकी सकारात्मक बातचीत हुई है.

आम आदमी पार्टी व झारखंड दिशोम पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता है. उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को हासा-भाषा जीतकार माहा(भूमि-भाषा विजय दिवस) पर आदिवासी सेंगेल अभियान और झारखंड दिशोम पार्टी द्वारा दुमका गांधी मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया है. इसमें आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे. जनसभा में झारखंड दिशोम पार्टी के पांच प्रदेश झारखंड, बंगाल, ओडिशा, असम एवं बिहार के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >