गोड्डा : मेहरमा में खुलेगा बीसीसीएल का जीएम ऑफिस

गोड्डा : गोड्डा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब गोड्डा के मेहरमा में बीसीसीएल का महाप्रबंधक कार्यालय खुलेगा. इस आशय का निर्णय बीसीएल और कोल इंडिया प्रबंधन ने लिया है. उक्त जानकारी गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने दी. सांसद ने बताया कि कोल इंडिया के चेयरमैन अनिल कुमार झा व बीसीसीएल के […]

गोड्डा : गोड्डा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब गोड्डा के मेहरमा में बीसीसीएल का महाप्रबंधक कार्यालय खुलेगा. इस आशय का निर्णय बीसीएल और कोल इंडिया प्रबंधन ने लिया है. उक्त जानकारी गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने दी. सांसद ने बताया कि कोल इंडिया के चेयरमैन अनिल कुमार झा व बीसीसीएल के चेयरमैन एके सिंह के साथ दिल्ली में उनकी बैठक हुई. इसके बाद मेहरमा में बीसीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय खोलने की सहमति बनी है.

बैठक में चेयरमैन द्वय ने जानकारी दी कि मेहरमा में महाप्रबंधक कार्यालय खोलने की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी है. कार्यालय का शिलान्यास अगस्त या सितंबर माह में किसी भी दिन होगा. कोल ब्लॉक से 2021 में कोयला उत्खनन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी. इस बीच कोयला उत्खन्न से लेकर मिट्टी टेस्ट का काम भी पूरा हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >