ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल, इलाज के दौरान मौत

बेगूसराय : बरौनी-कटिहार रेलखंड के बेगूसराय रेलवे स्टेशन से सटे माल गोदाम के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गयी.मृत महिला की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात निवासी स्व मोहन चौरसिया की पत्नी शकुंतला […]

बेगूसराय : बरौनी-कटिहार रेलखंड के बेगूसराय रेलवे स्टेशन से सटे माल गोदाम के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गयी.मृत महिला की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात निवासी स्व मोहन चौरसिया की पत्नी शकुंतला देवी के रूप में की गयी.

परिजनों ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज करवाने के लिए महिला संजात से सवारी गाड़ी चढ़ कर बेगूसराय माल गोदाम के पास उतरी थी.गुमटी बंद रहने के कारण महिला ट्रैक से लाइन पार कर जा रही थी. इसी बीच खगड़िया की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में महिला आ गयी. महिला के साथ मौजूद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. जहां इलाज के क्रम में ही महिला की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >