बाइक से 34 बोतल विदेशी शराब जब्त

बखरी : शुक्रवार की सुबह बखरी पुलिस को गश्ती के दौरान सफलता मिली है. इस दौरान पुलिस ने एक बाइक से 34 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. घटना की जानकारी देते हुए बखरी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शरत कुमार ने बताया कि सुबह गश्ती के दौरान बखरी मंझौल पथ के तुलसीपुर चौक से पूर्व टावर […]

बखरी : शुक्रवार की सुबह बखरी पुलिस को गश्ती के दौरान सफलता मिली है. इस दौरान पुलिस ने एक बाइक से 34 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. घटना की जानकारी देते हुए बखरी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शरत कुमार ने बताया कि सुबह गश्ती के दौरान बखरी मंझौल पथ के तुलसीपुर चौक से पूर्व टावर के सामने एक युवक लाल एवं काले रंग की हीरो पैशन प्रो बाइक जिसका नंबर बीआर 33 यू -1858 से बखरी की ओर आ रहा था.

उस पर पीछे पीले रंग की प्लास्टिक बोरे में किये दो कार्टन को देख गश्ती दल की अगुआई कर रहे थाना अध्यक्ष एवं कमांडो प्रिंस को शक हुआ. फौरन गश्ती वाहन से युवक के बाइक का पीछा किया. पुलिस को अपनी तरफ आते देख युवक शराब लदे बाइक को सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गये.थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त बाइक समेत गाड़ी को जब्त कर थानेे ले आया गया है. उन्होंने कहा कि उस मोटरसाइकिल पर आर एस कंपनी की 750 एमएल की 10 एवं ऑफिसर चॉइस ब्लू नामक कंपनी की 375 एमएल की 24 बोतल शराब जब्त की गयी है. वहीं वाहन चालक की तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >