सीएम आज पूर्णिया में करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा
पूर्णिया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया में रहेंगे और सात निश्चय की योजनाओं के साथ सभी विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा करेंगे. समीक्षा प्रमंडल स्तरीय होगी. इसके लिए पूर्णिया प्रमंडल के सभी चारों जिलों के डीएम व एसपी को निर्देश दे दिया गया है. एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
पूर्णिया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया में रहेंगे और सात निश्चय की योजनाओं के साथ सभी विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा करेंगे. समीक्षा प्रमंडल स्तरीय होगी. इसके लिए पूर्णिया प्रमंडल के सभी चारों जिलों के डीएम व एसपी को निर्देश दे दिया गया है. एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री भागलपुर आयेंगे.
वहां से वे हवाई मार्ग से दिन के डेढ़ बजे पूर्णिया के लिए रवाना होंगे.
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सवा दो बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम लैंड करेंगे. वहीं से वे सीधे सर्किट हाउस एवं अल्प विश्राम के बाद समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक में भाग लेंगे. बैठक के बाद वे यहां रात्रि विश्राम करेंगे और शुक्रवार को दस बजे पटना के लिए हवाई मार्ग से प्रस्थान