एएनएम ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला, प्रदर्शन

मधुबनी : हड़ताली संविदारत एएनएम द्वारा सोमवार को राज्य संघ के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला दहन किया गया. अपनी मांगों के समर्थन में संविदारत एएनएम विगत 2 नवंबर 17 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है. कर्मियों की मुख्य मांगे समान काम समान वेतन, नियमितिकरण एवं लंबित वेतन का भुगतान […]

मधुबनी : हड़ताली संविदारत एएनएम द्वारा सोमवार को राज्य संघ के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला दहन किया गया. अपनी मांगों के समर्थन में संविदारत एएनएम विगत 2 नवंबर 17 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है. कर्मियों की मुख्य मांगे समान काम समान वेतन, नियमितिकरण एवं लंबित वेतन का भुगतान आदि शामिल है. इस अवसर पर महासंघ गोप गुट के जिला मंत्री सुदिष्ट नारायण झा ने कहा कि संविदारत एएनएम की मांग जायज है, और सरकार को इनकी मांगों पर विचार कर इनकी मांग पूरी करनी चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार इनकी मांग को नहीं मानती है,
तो महासंघ इनके हड़ताल के समर्थन में किसी भी दिन हड़ताल में जा सकता है. अध्यक्ष राम पुनीत मिश्रा ने कहा कि न्यायालय द्वारा भी समान काम के बदले समान वेतन का आदेश दिया है. लेकिन, सरकार इनलोगों के साथ उपेक्षापूर्ण नीति अपना रही है, और न्यायालय के आदेश को भी नहीं मान रही है. ऐसे में राज्यव्यापी हड़ताल ही इसका निदान होगा.
मौके पर उपस्थित संगीता, ममता, आशा, उषा, कामिनी रेणुका, नीलम, बबीता, ज्योति, रिंकी कुमारी, रूबी कुमारी, मीनू कुमारी, रंजू कुमारी, निधि कुमारी आदि ने भी अपना-अपना विचार रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >