बकाया पैसा मांगने को लेकर विवाद, दो धराये

फुलवारीशरीफ : मित्रमंडल कॉलोनी में रविवार को एक घर में घुस कर मारपीट की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी. जिस घर में मारपीट हो रही थी उसके मालिक पंकज यादव ने फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस को खबर कर दिया कि उसके घर में बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने हमला कर दिया […]

फुलवारीशरीफ : मित्रमंडल कॉलोनी में रविवार को एक घर में घुस कर मारपीट की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी. जिस घर में मारपीट हो रही थी उसके मालिक पंकज यादव ने फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस को खबर कर दिया कि उसके घर में बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने हमला कर दिया है .
यह खबर मिलते ही फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस थानेदार धर्मेंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस दो युवकों को पकड़ कर थाने ले गयी. जानकारी के मुताबिक मित्रमंडल कॉलोनी निवासी पंकज यादव ने राजा बाजार के मोहनी गली निवासी बिंदेश्वर ठाकुर के बेटे मनीष ठाकुर से नौकरी लगवाने के नाम पर दस हजार रुपये लिये थे. पंकज यादव न नौकरी लगवा सका और न ही रुपये ही लौटा रहा था. इसी मामले को लेकर दोनों में विवाद चला आ रहा था.
रविवार को पंकज यादव ने मनीष को रुपये देने के लिए ही बुलवाया था. मनीष अपने साथियों के साथ पंकज के घर पहुंचा, तो विवाद होने लगा. इधर, पंकज यादव ने फुलवारीशरीफ थाने को खबर किया कि उसके घर पर बाइकर्स गैंग ने हमला कर दिया है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से रौशन और धीरज को पकड़ लिया. थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया की बाइकर्स गैंग का मामला नहीं है. पुलिस मामले की हर पहलु की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >