मुंगेर में 104 लीटर महुआ शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, सरकारी बस चालक भी नशे में पकड़ा गया

Munger News: मुंगेर के टेटिया बंबर थाना पुलिस ने 104 लीटर देसी महुआ शराब और दो मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. शराब के नशे में मिले दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया.

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

Munger News: मुंगेर जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के अभियान के बीच टेटिया बंबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 104 लीटर अवैध देसी महुआ शराब के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब की खेप ढोने में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं. इसी अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में मिले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. इनमें एक सरकारी बस चालक भी शामिल है.

पुलिस का कहना है कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

गुप्त सूचना के बाद कटना चौक पर घेराबंदी

टेटिया बंबर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगटा की ओर से दो मोटरसाइकिलों पर बड़ी मात्रा में देसी महुआ शराब लेकर तस्कर गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कटना चौक के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी.

पुलिस को देखते ही दोनों बाइक सवार भागने लगे. संदेह होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया. भागने के दौरान दोनों कथित तस्करों ने खेतों की ओर निकलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया.

पटना: बीएसएससी अभ्यर्थियों ने लंबित परीक्षाओं की तिथि जारी करने की मांग को लेकर आयोग कार्यालय में प्रदर्शन किया. 10-15 दिन में तारीख नहीं आने पर महाआंदोलन की चेतावनी दी.

104 लीटर महुआ शराब और दो बाइक जब्त

तलाशी के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों पर रखे प्लास्टिक के बोरों से कुल 104 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गंगटा थाना क्षेत्र के मथुरा मूसहरी गांव निवासी छोटू मांझी और खड़गपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया है.

Munger News: शराब के नशे में दो लोग भी गिरफ्तार

शराबबंदी अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में पाए गए दो लोगों को भी गिरफ्तार किया. उनकी पहचान गंगटा थाना क्षेत्र के महिमाचक गांव निवासी बबलू सिंह और राजडीह गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस ने दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. थाना अध्यक्ष के अनुसार बबलू सिंह सरकारी बस चालक है और उसके खिलाफ भी उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस का संदेश, शराब के अवैध कारोबार पर जारी रहेगा अभियान

थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में शराबबंदी कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. लगातार हो रही कार्रवाई से शराब तस्करों और कानून का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

और पढ़ें