PATNA DIARY : पटना में आज छाए रहेंगे बादल, आंधी-बारिश के आसार

PATNA DIARY :पटना जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. शहर का मौसम कैसा रहेगा, कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, शहर में आज कौन से कार्यक्रम होंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.

PATNA DIARY : मौसम विज्ञान केंद्र पटना के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राजधानी सहित आसपास के इलाकों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी के बीच कल आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने मंगलवार को पटना और आसपास के जिलों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार, पछुआ और पुरवा हवा के मिलन से बन रहे सिस्टम के कारण शाम के वक्त मौसम करवट ले सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है. मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.


मेेंटनेंस कार्य को लेकर दो घंटे तक गुल रहेगी बिजली

मेंटेनेंस कार्य को लेकर मंगलवार को 11 केवि गर्दनीबाग फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. दोपहर दो से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसकी वजह से गर्दनीबाग रोड नंबर- 1, नेस्तिवा अस्पताल, कालीबाड़ी, जक्कनपुर और कहार टोली के आसपास के इलाके के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा 11 केवि पुरनेंदु नगर फीडर से बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी. इसकी वजह से हारुन नगर, चौहरमल नगर, निगम कॉलोनी और नोवा नगर इलाके के आस-पास के लोगों को परेशानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

ओपीडी

मंगलवार: पीएमसीएच

1: दंत रोग – डॉ हर्ष

2: इएनटी – डॉ अमित कुमार

3: नेत्र रोग – डॉ नागेश्वर शर्मा

4: गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी – डॉ शिशिर कुमार

5: गायनोकोलॉजी – मंगलवार – डॉ प्रो. के मंजू

6: कैंसर – डॉ प्रो. रवि ब्याहूत

7: मेडिकल ऑन्कोलॉजी – डॉ अविनाश उपाध्याय
8: मेडिसिन – डॉ पंकज हंस
9: न्यूरोलॉजी – डॉ संजय कुमार, डॉ मुनीष कुमार, डॉ गुंजन कुमार
10: ऑथोपेडिक्स – डॉ मारुति नंदन
11: शिशु रोग – डॉ मनोज कुमार सिंह
12: स्किन रोग – डॉ अभिजीत कुमार झा, डॉ एमडी जिशान, डॉ वंशिका
13: किडनी रोग – डॉ प्रो. गोपाल प्रसाद, डॉ हर्षवर्धन, डॉ राजाराम यादव, डॉ मजीबुल्लम अंशारी, डॉ आशिफ हुसैन, डॉ रश्मि सिंह, डॉ एनबी, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ नंदनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >