पटना के बिहटा में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Bihar Crime News: पटना जिला के बिहटा थाना इलाके के मोहम्मदपुर गांव में सोमवार को युवक की गोली लगने से मौत हो गई हैं. मृतक की पहचान स्वर्गीय मुन्ना राय के पुत्र अनुरोध कुमार के रूप में हुई है. मृतक के शरीर पर दो गोली लगें हैं. एक छाती में और दूसरा सिर में गोली लगी हुई हैं. प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. पटना पश्चिमी सिटी एसपी,दानापुर डीएसपी-2 ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट,एफएसएल जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी हैं.

Bihar Crime News: पटना जिला के बिहटा थाना इलाके के मोहम्मदपुर गांव में सोमवार को 30 साल के युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जिससे इलाके में डर का माहौल फैला हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
मृतक की पहचान स्वर्गीय मुन्ना राय के पुत्र अनुरोध कुमार के रूप में हुई है. परिजनों द्वारा घायल अवस्था में युवक को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक का माहौल है.

घटना पर पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर दो गोली लगने के निशान पाए गए हैं. एक छाती में और दूसरा सिर में गोली लगी हुई हैं. घटनास्थल के निरीक्षण में भी गोली चलने के स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं. पुलिस ने मौके से कुछ अहम सुराग भी जुटाए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
शाम में एफएसएल टीम ने पहुंचकर घटनास्थल पर से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य भी एकत्र किए हैं. प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी ग्रामीणों ने गुप्त रूप से पुलिस को दी थी.जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

क्या कहना है परिजनों और स्थानीय लोगों का?

बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिजनों द्वारा इसे हादसा बताकर मामला दबाने और हत्या को छुपाने का प्रयास किया गया. घटनास्थल से साक्ष्य मिटाने की कोशिश की भी आशंका जताई जा रही है.पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान अलग-अलग और असंगत पाए गए हैं. जिससे मामला और पेचीदा हो गया है. घटना की पृष्ठभूमि में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है.

जानें क्या है पूरा मामला?

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की पत्नी से जुड़े कथित अवैध संबंधों को लेकर पहले से घर में तनाव था. बताया जा रहा हैं कि 25 अप्रैल को मृतक के मंझले भाई की शादी के दौरान एक विवादित घटना हुई थी. जिसमें छोटे भाई ने साली की मांग में सिंदूर भर दिया था. इसके बाद से ही परिवार में तनाव बढ़ गया था. और तभी से ही परिवार में विवाद की स्थिति बनी हुई थी. ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि शायद घटना में मृतक के छोटे भाई की संलिप्तता हो सकती है. पुलिस ने इन सभी बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस ने हर बिंदु को जांच के दायरे में रखा है.

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने क्या बताया?

पटना पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की गहन जांच में जुटी है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

( पटना,बिहटा से मोनु मिश्रा की रिपोर्ट )

Also Read: Begusarai: मंगलवार 5 मई को सदर अस्पताल बेगूसराय जाने से पहले देखें OPD शेड्यूल, किस विभाग में कौन डॉक्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >