'भरत तिवारी के पास कैसे आया अवैध हथियार?', मंत्री ने उठाया सवाल, सीएम-सांसद ने कैसे किया रिएक्ट?

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर का मामला सियासी रूप ले चुका है. एक तरफ पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा जबकि राजनीतिक नेताओं की ओर से कई तरह की बयानबाजी की जा रही है. ऐसे में आज मंत्री दिलीप जायसवाल ने सवाल उठाते हुए न्यायिक जांच की बात कही.

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर का मामला गहराता जा रहा है. कई राजनीतिक नेता पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं. ऐसे में आज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने मामले में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, बिहार सरकार ने संवेदनशीलता के साथ न्यायिक जांच की बात कही है. मामले में न्यायिक जांच की जाएगी.

दिलीप जायसवाल ने मामले में और क्या कहा?

डॉ. दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा, आखिर भरत तिवारी के पास अवैध हथियार कहां से आया और भरत का किस तरह से एनकाउंटर किया गया, इसकी विस्तृत जांच की जाएगी. इसके साथ ही एनकाउंटर के वक्त पुलिस की ओर से क्या गलती हुई और वह लोगों को कैसे डराते थे, इन तमाम चीजों की जांच पुलिस कर रही है. न्यायिक जांच से पहले कुछ बयान देना सही नहीं है.

सीएम-सांसद ने किस तरह किया रिएक्ट?

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में बलिदान दिवस मनाया गया. इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और सांसद राधा मोहन सिंह समेत अन्य नेता भी पहुंचे. इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी और सांसद राधा मोहन सिंह से भी भरत तिवारी के मामले में सवाल किया. लेकिन दोनों ने मामले में कुछ भी नहीं कहा.

सीएम सम्राट ने न्यायिक जांच की कही थी बात

20 जून को भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर मामले की जांच पटना हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने का निर्णय लिया था. मुख्यमंत्री ने कहा था कि न्यायिक जांच का उद्देश्य घटना के हर पहलू की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करना है. सरकार चाहती है कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आए.

Also Read: नेपाल में भारी बारिश से बिहार में खतरा, रौद्र रूप में कोसी नदी, जलस्तर बढ़ने से हाई अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >