गया में पटना का चोर गिरफ्तार: अहले सुबह घर में घुसा था, लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

गया जी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामबाड़ा-वारिसनगर मुहल्ले में बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों की तत्परता से चोरी की एक बड़ी वारदात टल गई. लोगों ने अहले सुबह एक घर में चोरी की नीयत से घुसे एक शातिर युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया.

Gaya News : गया जी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामबाड़ा-वारिसनगर मुहल्ले में बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों की तत्परता से चोरी की एक बड़ी वारदात टल गई. लोगों ने अहले सुबह एक घर में चोरी की नीयत से घुसे एक शातिर युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया और जमकर खबर लेने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अब इस मामले में अंतर-जिला चोरी के एंगल से जांच कर रही है, क्योंकि पकड़ा गया आरोपी पटना जिले का रहने वाला है.

अहले सुबह घर में घुसा था चोर

जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के इमामबाड़ा मुहल्ले के रहने वाले मोहम्मद शमीम अंसारी के घर में एक अज्ञात युवक चोरी की नीयत से दाखिल हुआ था. घर में किसी के घुसने की आहट पाकर परिजनों की नींद खुल गई. उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और भागने की कोशिश कर रहे युवक को मौके पर ही दबोच लिया.

डायल 112 और कोतवाली पुलिस ने लिया हिरासत में

चोर को पकड़े जाने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस और डायल 112 की टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित भीड़ से युवक को सुरक्षित निकालकर अपनी हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आई.

पटना के सुल्तानगंज का निकला आरोपी

कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसकी पहचान पटना जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र (वार्ड संख्या 49, शाहगंज मुहल्ला) निवासी गोलू उर्फ तौसिफ खान के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >