अरमान के साथ गद्दारी पर भड़की अभीरा, कृष को सबके सामने लगाई फटकार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए एपिसोड में पोद्दार परिवार में बड़ा हंगामा देखने को मिलेगा. कृष और संजय के विश्वासघात से टूटे अरमान का अभीरा साथ देती नजर आएगी. वहीं गुस्से में अभीरा कृष का कॉलर पकड़कर पूरे परिवार को कड़ी चेतावनी देती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाला एपिसोड जबरदस्त फैमिली ड्रामे और इमोशनल ट्विस्ट से भरा होने वाला है. अरमान के खिलाफ हुए विश्वासघात के बाद पोद्दार परिवार दो हिस्सों में बंटता नजर आएगा. वहीं अभीरा पहली बार खुलकर कृष और संजय के खिलाफ आवाज उठाएगी.

कृष और संजय पर भड़का पूरा परिवार

एपिसोड की शुरुआत विद्या के गुस्से से होती है. वह कृष से अरमान से माफी मांगने के लिए कहती है, लेकिन आर्यन बीच में आकर उसे रोक देता है. उसका कहना होता है कि कृष अब सारी हदें पार कर चुका है. दादी सा भी संजय को खरी-खोटी सुनाते हुए कहती हैं कि अगर उसने प्यार से फर्म मांगी होती, तो अरमान खुद उसे सौंप देता क्योंकि उसके लिए परिवार हमेशा बिजनेस से ज्यादा जरूरी रहा है.

माधव भी संजय पर निशाना साधते हुए कहता है कि उसने कभी इस परिवार को अपना माना ही नहीं और हमेशा मौके का फायदा उठाने की कोशिश की.

काजल की बात से टूटा कृष

घर का माहौल तब और ज्यादा तनावपूर्ण हो जाता है जब काजल तंज कसते हुए कहती है कि कृष बिल्कुल संजय जैसा बन चुका है. यह बात कृष को अंदर तक चोट पहुंचाती है. वहीं संजय पुराने मामलों को उठाकर विद्या और काजल पर भी सवाल खड़े करता है, जिससे बहस और तेज हो जाती है.

इसी दौरान मनीषा भी संजय और कृष को लालची बताते हुए परिवार के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाती है. माहौल इतना बिगड़ जाता है कि घर में जोरदार हंगामा शुरू हो जाता है.

अभीरा ने पकड़ा कृष का कॉलर

जब बहस हद से आगे बढ़ जाती है, तब अभिरा बीच में आकर सभी को शांत कराने की कोशिश करती है. लेकिन अरमान की हालत देखकर वह अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाती और कृष का कॉलर पकड़ लेती है.

संजय उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन अभीरा साफ कह देती है कि परिवार की शांति बर्बाद करने वालों को अब जवाब मिलेगा. वह चेतावनी देती है कि चाहे फर्म पर किसी का भी कब्जा हो, उसकी असली पहचान हमेशा अरमान से ही जुड़ी रहेगी.

टूट चुके अरमान का बना परिवार सहारा

दूसरी ओर अरमान पूरी तरह टूट चुका है. नौकरी और फर्म खोने के बाद वह अपने बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान नजर आता है. ऐसे मुश्किल समय में अभिरा उसका हौसला बढ़ाती है.

मायरा और मुक्ति भी अपने पिता को खुश करने की कोशिश करती हैं. मायरा अरमान से कहानी सुनाने की जिद करती है, लेकिन वह भावुक होकर चुप हो जाता है. इसके बाद मुक्ति माहौल हल्का करने की कोशिश करती है, जिसे देखकर अभीरा भावुक हो जाती है.

मायरा और मुक्ति के लिए आगे आए अरमान-अभीरा

एपिसोड में एक इमोशनल मोमेंट तब देखने को मिलता है जब मुक्ति पढ़ाई को लेकर परेशान हो जाती है. वहीं मायरा अपनी पर्सनल समस्या को लेकर घबरा जाती है. ऐसे में अरमान और अभीरा दोनों बच्चियों का सहारा बनते हैं.

मायरा पहली बार अभिरा से खुलकर अपने मन की बात कहती है और बताती है कि अब वह उसके साथ सुरक्षित महसूस करती है. यह सुनकर अभीरा भावुक हो जाती है और उसे एहसास होता है कि वह धीरे-धीरे बच्चों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है.

यह भी पढ़ें: TRP में नंबर 1 बनते ही ‘वसुधा’ के देवांश ने दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन, कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >