Watch Video: लाइव छोड़कर भागी एंकर, इजराइली हमले के बाद दमिश्क का ऐसा था मंजर

Watch Video: इजराइली सेना ने बुधवार को दमिश्क में सीरियाई रक्षा मंत्रालय के प्रवेश द्वार के पास भयंकर धमाका किया. जहां पर धमाका हुआ, वहां का चिथड़ा उठ गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धमाका स्थल के पास धुएं का गुबार उठ रहा है. धमाके की आवाज से एक एंकर अपना लाइव शो छोड़कर भाग खड़ी हुई. उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Watch Video: इजराइल ने सीरिया पर जोरदार धमाका किया है. धमाका ऐसा था कि चारों ओर धुएं का गुब्बारा उठते देखा गया. धुएं के साथ हवा में बिल्डिंग के कुछ पार्ट्स उड़ते नजर आ रहे हैं. जब इजराइल ने सीरिया पर हमला किया, उस समय एक एंकर लाइव शो कर रही थी. लेकिन धमाके की आवाज सुनकर शो छोड़कर भागने लगी. एंकर का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि धमाके बाद एंकर बदहवास होकर भाग रही है.

कौन है दरोज धार्मिक संप्रदाय?

दरोज धार्मिक संप्रदाय की शुरुआत 10वीं शताब्दी में हुई थी और यह शिया संप्रदाय की शाखा, ‘इस्माइलवाद’ को मानते हैं. दुनिया भर में लगभग 10 लाख दरोज हैं जिनमें से आधे से ज्यादा सीरिया में रहते हैं. इसके बाद, ज्यादातर दरोज लेबनान और इजराइल में रहते हैं जिनमें गोलान हाइट्स भी शामिल है. इजराइल ने 1967 की पश्चिम एशिया की जंग में इस क्षेत्र को सीरिया से छीन लिया था और 1981 में अपने देश में मिला लिया था.

इजराइल ने बताया, कब तक करता रहेगा हमला

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इजराइली सेना “सरकारी बलों पर तब तक हमला करती रहेगी जब तक वे क्षेत्र से वापस नहीं चले जाते – और यदि संदेश नहीं समझा गया तो जल्द ही शासन के खिलाफ प्रतिक्रिया का स्तर भी बढ़ा दिया जाएगा.” प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार रात एक बयान में कहा कि इजराइल की उसकी सीमा से सटे सीरिया के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र को असैन्य क्षेत्र के रूप में संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है और “स्थानीय दरोज लोगों की सुरक्षा करना उसका दायित्व है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >