Watch Video : महिला ने एयरपोर्ट पर खींच दी मौलाना की पगड़ी, कर डाला ऐसा काम, हर कोई हैरान

Watch Video : ईरान की राजधानी तेहरान में एक महिला ने मौलवी की पगड़ी खींच दी. इसके बाद उसने इसे हिजाब के रूप में लपेटा. जानें पूरा वकया क्या है?

Watch Video : ईरान की राजधानी तेहरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. यह वीडियो मेहराबाद एयरपोर्ट का बताया जा रहा है. इसमें एक महिला वहां पर बैठे मौलवी की पगड़ी खींचती नजर आ रही है. पगड़ी को बाद में वह हिजाब के रूप में लपेटती हुई दिख रही है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले उन दोनों के बीच बहस होती है. फिर महिला यह कदम उठाती है जिसे वहां मौजूद कोई शख्स कैमरे में कैद कर लेता है. कथित तौर पर महिला वहां पर बिना हिजाब के थी, जिसे लेकर मौलवी बार-बार उसे ताना मार रहा था. वीडियो को Masih Alinejad @AlinejadMasih नाम की यूजर ने एक्स पर शेयर किया है, जो ईरानी पत्रकार हैं. देखें वायरल वीडियो

वीडियो शेयर करते हुए Masih Alinejad ने लिखा- तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर एक बहादुर महिला का एक मौलवी से सामना हो गया. वह उसे हिजाब न पहनने के कारण परेशान कर रहा था. एक साहसी कदम उठाते हुए उसने मौलवी की पगड़ी उतार दी. उसे दुपट्टे की तरह पहना. सालों से मौलवी दावा करते रहे हैं कि उनकी पगड़ियां और वस्त्र पवित्र हैं, लेकिन इस महिला के विरोध ने उस मिथक को तोड़ दिया. ईरानी महिलाएं लैंगिक भेदभाव से थक चुकी हैं और गुस्से में हैं.

महिला मानसिक तौर पर बीमार : रिवोल्यूशनीर गार्ड्स

इस पूरी घटना पर ईरान के रिवोल्यूशनीर गार्ड्स ने भी अपनी रिपोर्ट दी है. इसमें हिजाब वाली कहानी को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है. रिपोर्ट में कहा गया कि महिला मानसिक तौर पर बीमार है. घटना के बाद उसे हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में शिकायतकर्ताओं से समझौता हो गया. इसके बाद महिला को रिहा कर दिया गया.

सोशल मीडिया पर यूजर कर रहे हैं महिला की तारीफ

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने महिला की तारीफ करते हुए लिखा- उसने नाजायाज इस्लामी शासन के खिलाफ मोर्चा खोलकर बिल्कुल ठीक किया. ईश्वर प्रार्थना करता हूं कि इस साहसी महिला की रक्षा करें. उनके साहस का मैं सम्मान करता हूं. ईरानी शासन महिला नागरिकों पर जुल्म ढाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >