Viral Video: मगरमच्छ और शार्क मछली की भयंकर जंग, कौन बना विजेता! देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शार्क मछली ने अपने मजबूत जबड़े में मगरमच्छ को दबोच लिया है. मगरमच्छ पानी के अंदर शार्क से संघर्ष कर रहा है. इस वीडियो को डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है.

Viral Video: Might is Right… कुदरत का यही कानून है, खासकर जंगली जानवरों और पशु-पक्षियों का जीवन इसी नियम के इर्द-गिर्द चलता है. यहां ताकतवर ही जीता है. इसी को साबित करने वाला एक दृश्य इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Video Viral) हो रहा है. इस वीडियो में एक शार्क मछली समुद्र के किनारे लेटे हुए मगरमच्छ पर अचानक से हमला कर देती है. अपने ताकतवर जबड़ों में शार्क मछली मगरमच्छ को पकड़ लेती है. पानी के दो ताकतवर दैत्य देखते ही देखते भीड़ जाते हैं. वीडियो में मगरमच्छ शार्क के जबड़ों से खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश करता नजर आ रहा है. लेकिन, बेरहम शिकारी उसे पानी के अंदर खींच लेता है.

सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इस खूब कमेंट भी आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि एक मगरमच्छ समुद्र के किनारे उल्टा लेटा हुआ है. मगरमच्छ पूरी तरह से आराम के मूड में है. उसका सिर पानी के नीचे है और बाकी का धड़ हल्का पानी से बाहर है. देखने से ऐसा लग रहा है कि मगरमच्छ जिंदा नहीं है. इसी दौरान पानी के अंदर से एक शार्क मछली बाहर आ जाती है. शार्क बाहर आते ही मगरमच्छ पर हमला कर दिया.

शार्क ने मगरमच्छ को जकड़ लिया

देखते ही देखते शार्क मछली अपने मजबूत जबड़े में मगरमच्छ को जकड़ लेती है. साइज में शार्क मगरमच्छ से काफी बड़ी है. वो मगर को खींचकर पानी के अंदर ले गई. मगरमच्छ का सिर शार्क के मजबूत जबड़े में फंसा हुआ नजर आ रहा है. वो दर्द से छटपटा रहा है. लेकिन, शार्ट उसे छोड़ने को तैयार नहीं है. दोनों जानवरों के बीच चल रहे युद्ध के कारण पानी में हलचल सी मच गई. आखिरकार शार्क ने मगर को मार डाला. शार्क उसे गहरे पानी में लेकर चली गई.

इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के यूजर ने शेयर किया है. बताया जा रहा है कि वीडियो ऑस्ट्रेलिया का है. इस वीडियो पर कई यूजर ने कमेंट किया है. किसी ने इसे अद्भुत कहा को किसी ने कुदरत का क्रूर चेहरा तक कह डाला. शार्क से थोड़ी देर मगरमच्छ संघर्ष करता नजर आ रहा है. उसके बाद उसका शरीर शांत हो गया. वो पानी के ऊपर आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >