Viral Video: शेर और बाघ की गजब की दोस्ती, जंगल के राजा ने बंगाल टाइगर को कर दिया परेशान, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि शेर ने अपनी हरकतों से बाघ को हैरान-परेशान कर दिया है. बाघ बार-बार शेर से दूर होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन शेर भी कम नहीं है वो बार-बार बाघ के पास जाकर उसे परेशान करता नजर आ रहा है.

Viral Video: जंगल में बाघ और शेर की जंग आपने कई बार देखा होगा. दोनों जंगल के दिग्गज ताकत, फुर्ती और आक्रामकता में माहिर होते हैं. इनके बीच की जंग में कभी शेर बाजी मार लेता है तो कभी बाघ शेर के ढेर कर देता है. लेकिन, सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी कहानी पूरी तरह अलग है. यहां शेर और बाघ एक साथ न सिर्फ रह रहे है, बल्कि उनकी दोस्ती भी गजब की है. एक मजाकिया दोस्त की तरह शेर ने बाघ को हैरान और परेशान कर दिया है.

शेर की हरकतों से बाघ हुआ परेशान

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि शेर ने अपनी हरकतों से बाघ को हैरान-परेशान कर दिया है. बाघ बार-बार शेर से दूर होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन शेर भी कम नहीं है वो बार-बार बाघ के पास जाकर उसे परेशान करता नजर आ रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि दोनों जंगल के राजा की दोस्ती बेमिसाल है, लेकिन शेर बाघ को परेशान करने में भी पीछे नहीं है. कभी वो उसपर चढ़कर बैठने की कोशिश कर रहा है तो कभी उसे गद्दा बनाकर उस पर लेटने की कोशिश करता नजर आ रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘बाघ पागल नहीं बल्कि परेशान है.’ वीडियो को अब तक 40 लाख (4 मिलियन) लोगों ने देख लिया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर अब तक हजारों लोगों ने कमेंट किया है. कई यूजर्स ने इसे लाइक और शेयर भी किया है. कई यूजर्स ने सवाल किया है कि टाइगर और लायन में कौन ज्यादा ताकतवर है. एक अन्य यूजर ने लिखा बड़ी बिल्लियां थोड़ी अलग होती हैं. वे बहुत प्यारी होती हैं, लेकिन वे आपको खा जाएगी. एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि एक राजा और दूसरा राजा जब सत्ता में आते हैं तो एक जैसे हो जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >