Viral Video: पानी के अंदर हिप्पो ने की जमकर मस्ती, लगाई बैक डाइव, मन मोह लेगा यह वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि हिप्पो पानी में जमकर मस्ती कर रहा है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हिप्पो के डाइव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि हिप्पो क्या जोरदार तरीके से बैक डाइव कर रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काफी पसंद किया है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में दिख रहा है पानी के अंदर एक हिप्पो जमकर मस्ती कर रहा है. वो पुल के किनारे आकर रेलिंग में अपने पंजे लगाकर बैक डाइव का आनंद लेता नजर आ रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से पोस्ट किया गया है. वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है.

लाखों यूजर्स ने वीडियो को किया लाइक

इस वीडियो को लाखों यूजर्स ने पसंद किया है. अब तक इस पोस्ट को 11 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने इसपर कमेंट भी किया है. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में भी कमेंट किया है. एक ने लिखा ‘क्या यह हिप्पो लंपिक्स की तैयारी कर रहा है?’ एक यूजर ने लिखा ‘दरियाई घोड़े बहुत ही अद्भुत जानवर हैं! बहुत ही डरावने जीव हैं, लेकिन फिर भी अद्भुत हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >