Video : भीषण ठंड में बैसाखी पर चलकर पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंची महिला

Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंच गए हैं. यहां उनका स्वागत भारतीय समुदाय ने किया. एक महिला बैसाखी का सहारा लेकर मोदी का स्वागत करने पहुंची. देखें वीडियो.

Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्लेयर हाउस पहुंचे. वहां मौजूद भारतीय समुदाय का अभिवादन किया. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि मोदी वहां मौजूद लोगों से हाथ मिला रहे हैं. वे दूर खड़े लोगों को हाथ हिलाकर अभिनंदन स्वीकार कर रहे हैं. वहां मौजूद लोगों के हाथ में पोस्टर दिखे जिसपर लिखा था- अमेरिका वेलकम नरेंद्र मोदी.

भारतीय प्रवासी जोरदार ठंड के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए ब्लेयर हाउस के बाहर जमा हुए. भारतीय प्रवासी समुदाय के एक सदस्य ने कहा, ” यहां बैसाखी पर चलकर आने वाले लोग भी शमिल हैं. इस भीषण सर्दी और बर्फबारी का सामना हम करके यहां आए हैं. हम अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं.” वहीं बैसाखी का सहारा लेकर पहुंची महिला ने कहा कि मोदी जी हमारे देश को अच्छी तरह चला रहे हैं. उनकी ट्रंप से मुलाकात अच्छी रहेगी.

भारतीय प्रवासी समुदाय की सदस्य और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की समर्थक आशा जडेजा ने कहा,” मुझे लगता है कि यह भारत की अमेरिका के साथ अब तक की सबसे महत्वपूर्ण, सबसे अभूतपूर्व और सबसे प्रभावशाली यात्राओं में से एक होगी. इसका कारण यह है कि ट्रंप ने गाजा में स्थायी मौजूदगी दर्ज करने के बारे में जो बयान दिया है, वह एक शुरुआत है, लेकिन मध्य पूर्व में स्थायी उपस्थिति एक बदलाव लाएगा.”

ये भी पढ़ें : PM Modi US Visit: पीएम मोदी अमेरिका पहुंचे, सबसे पहली तुलसी गबार्ड से की मुलाकात, ट्रंप से करेंगे बात

पीएम मोदी का अमेरिकी शेड्यूल?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समयानुसार गुरुवार तड़के वॉशिंगटन पहुंचे. वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री ने सबसे पहले अमेरिका में नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत करने की तैयारी चल रही है. यहां वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. इसके साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की कई बैठक भी होंगी. बिजनेस लीडर्स के साथ उनकी मुलाकात पर भी लोगों की नजर रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >