Video : डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को जमकर सुनाया, देखें यूक्रेन के राष्ट्रपति ने क्या किया उसके बाद

Video : डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात का वीडियो सामने आया है. देखें क्या हुई बात.

Donald trump Zelensky meeting

Video : वॉइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात हुई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जेलेंस्की के लिए यह बैठक आसान नहीं थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन्हें ओवल ऑफिस में बुलाया था. इस दौरान जमकर बहस हुई. बहस के दौरान ट्रंप के तीखे तेवर देखने को मिले. उन्होंने यूक्रेन पर खनिज सौदे के लिए दबाव बनाया और कहा कि या तो आप डील करें वरना हम (शांति प्रक्रिया) बाहर हो जाएंगे. इसके कुछ देर बाद ही जेलेंस्की वॉइट हाउस की बैठक से बाहर चले गए. देखें वायरल वीडियो

तीसरा विश्व युद्ध भड़क सकता है : ट्रंप

ट्रंप शुक्रवार को ओवल ऑफिस में एक बैठक के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर बरसते दिखे. उन्होंने लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के लिए जेलेंस्की को फटकार लगाई. ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति की कार्रवाई से तीसरा विश्व युद्ध भड़क सकता है. इसके बाद जेलेंस्की अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना अचानक व्हाइट हाउस छोड़कर चल दिए. ट्रंप ने इस समझौते की मांग की थी और कहा था कि यह यूक्रेन को भविष्य के समर्थन के लिए एक शर्त है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

अंतिम 10 मिनट हुई काफी तीखी बहस

डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की और प्रतिनिधिमंडल को लंच करवाया. इसकी व्यवस्था कैबिनेट रूम के बाहर की गई थी लेकिन बाद में वहां सलाद की प्लेट और अन्य चीजों को कर्मचारी पैक करते नजर आए. ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच लगभग 45 मिनट बातचीत हुई. इसमें अंतिम 10 मिनट तीनों के बीच काफी तीखी बहस हुई. 

वीडियो सबको कर रहा है हैरान

आम तौर पर गंभीर चर्चा के लिए मशहूर ओवल ऑफिस जाना जाता है. यहां तनातनी और खुलेआम तेज आवाज में बातचीत करने का वीडियो सबको हैरान कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >