Video : शादी में मचा मौत का तांडव, अमेरिका को ईरान की खुली चेतावनी- सबक याद रहेगा

Video : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अब ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने वॉशिंगटन को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ईरान की सेना अमेरिका के लिए ऐसे सबक तैयार रखती है, जिन्हें वह कभी नहीं भूल पाएगा. इस बीच एक वीडियो सामने आया है. इसमें दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान में एक शादी समारोह को निशाना बनाया है.

Video : अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई और तेज हो गई है. अमेरिकी सेना ने रातभर ईरान में कई ठिकानों पर बमबारी की. अमेरिका ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के हालिया हमलों के जवाब में की गई. ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश का आरोप है. इस बीच दक्षिणी ईरान के सिरिक में अमेरिकी मिसाइल हमले से एक घर इसकी चपेट में आ गया. यहां शादी का जश्न चल रहा था. हमले में एक बच्चे समेत कम से कम चार लोगों की मौत हुई. करीब 50 लोग घायल हुए हैं. इसका वीडियो सामने आया है.


अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. स्थानीय सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी हितों को निशाना बनाया. ईरान पहले ही अमेरिका को कड़ी सजा देने की चेतावनी दे चुका था. इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने भी अमेरिका को कड़ा संदेश दिया. सीधे हमले दोबारा शुरू होने के बाद यह उनका पहला बयान है. उन्होंने कहा कि ईरान की सेना वॉशिंगटन को ऐसे सबक सिखाने के लिए तैयार है.


ये भी पढ़ें: अमेरिका के हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन-बहरीन में US बेस पर ताबड़तोड़ अटैक

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रवक्ता हुसैन मोहेबी ने भी अमेरिका को चेतावनी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि वॉशिंगटन को अपने नए हमलों पर पछताना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि हमलावरों को इसकी कड़ी सजा भुगतनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >