अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शी चिनपिंग को बताया तानाशाह, US-चीन रिश्तों में आ सकती है तल्खी!

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन बीते दिनों चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी. इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच जारी तनाव को कम करने के नजरिये से देखा रहा है. वहीं, मुलाकात के एक दिन बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच तल्खी को बढ़ा दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तानाशाह करार दिया है. अमेरिका के इस बयान के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि चीन के साथ उसके रिश्तों में और तल्खी आ सकती है. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से एक दिन पहले यानी मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात  की थी.वहीं, राष्ट्रपति बाइडेन का बयान ऐसे समय में आया है जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं.

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने की तनाव कम करने की कोशिश
गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन बीते दिनो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी. इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच जारी तनाव को कम करने के नजरिये से देखा रहा है.हालांकि दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों की मुलाकात के एक दिन बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान ने एक बार फिर तल्खी के संकेत दे दिए हैं. ऐसे में बीजिंग के साथ मीटिंग की सार्थकता पर भी सवाल उठ सकते हैं.

चीन की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की तानाशाह बाली टिप्पणी पर चीन की ओर से अभी तक किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं, इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा था कि ऐसा लगता है कि अमेरिका और चीन के बीच संबंध सही रास्ते पर हैं. उन्होंने कहा था कि एंटनी ब्लिंकन की यात्रा से रिश्तों में प्रगति भी हुआ है. वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी बैठक के नतीजे पर कहा था कि कुछ प्रगति हुई है.हालांकि ब्लिंकेन बैठक को लेकर संकेत दिया है कि और अधिक वार्ता की जरूरत है, क्योंकि कई मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच तल्खी जारी है.

Also Read: अमेरिका में पीएम मोदी का गबरू फैन! प्रधानमंत्री के सम्मान में पहनी उनकी तस्वीरों वाली जैकेट

अमेरिका यात्रा पर पीएम मोदी
चीन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने जो बयान दिया है उससे इतर पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा नई इबारत लिख रही है. अपने दौरे में पीएम मोदी  विभिन्न क्षेत्र के दिग्गजों से मुलाकात कर रहे हैं. अमेरिका में आज यानी बुधवार को पीएम मोदी ने प्रमुख अमेरिकी अर्थशास्त्री प्रोफेसर पॉल रोमर, निवेशक और हेज फंड ब्रिजवॉटर एसोसिएट्स के सह-संस्थापक रे डेलियो और अमेरिका की विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों से मुलाकात की और उनके साथ विचारों का आदान-प्रदान किया. बता दें .पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के निमंत्रण पर अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >