US Elections LIVE Updates: कौन होगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति अबतक स्थिति स्पष्ट नहीं

US Elections LIVE Updates: विश्व में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गयी है. और नतीजे भी आने शुरू हो गये हैं. अमेरिका की जनता यह फैसला कर रही है कि विश्व के सबसे ताकतवर देश कहे जाने वाले अमेरिका की कमान किसे सौंपती है. इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेनआमने-सामने हैं. कोरोना संकट के दौर में भी लोगों ने जमकर वोटिंग की है. कई राज्यों में वोटिंग खत्म हो गयी है और मतगणना चल रही है. अब देखना होगा की अमेरिका का 46वां राष्ट्रपति कौन बनता है. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहे हमारे साथ…

Live Updates
6:03 PM. 4 Nov 20 6:03 PM. 4 Nov

कौन होगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति अबतक स्थिति स्पष्ट नहीं

अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं सकी है. जो बिडेन को 238 जबकि ट्रंप को 213 इलेक्टोरल वोट मिले हैं. बहुमत के लिए 270 का आंकड़ा छूना होगा. बैलेट पेपर से इस बार भारी मात्रा में मतदान हुआ है जिसके कारण परिणाम आने में इतनी देरी हो रही है.

4:41 PM. 4 Nov 20 4:41 PM. 4 Nov

जारी है कड़ा मुकाबला, फ्लोरिडा पर ट्रंप का कब्जा

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव की मतगणना में पूर्व उप राष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन अब भी आगे चल रहे हैं, लेकिन अब राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उनके बीच फासला बुहत कम रह गया है। ‘फॉक्स न्यूज’ के अनुसार 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ में से बाइडेन 238 और ट्रंप 213 पर जीत दर्ज कर चुके हैं.

4:41 PM. 4 Nov 20 4:41 PM. 4 Nov

ट्रंप ने कहा-मतदान रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट जायेंगे

अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव बहुत ही रोचक होता जा रहा है. जो बिडेन ट्रंप से 14 इलेक्टोरल वोट से आगे चल रहे हैं. इधर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वोटिंग रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है.

2:35 PM. 4 Nov 20 2:35 PM. 4 Nov

तीसरी बार अमेरिकी कांग्रेस के लिए निर्वाचित हुई प्रमिला जयपाल

वाशिंगटन, भारतीय मूल की अमेरिकी कांग्रेस (संसद)सदस्य प्रमिला जयपाल हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुई हैं. चेन्नई में जन्मी 55 वर्षीय जयपाल डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार थीं और उन्होंने वाशिंगटन राज्य के सातवें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से रिपब्लिक पार्टी के क्रेग केल्लर को भारी 70 प्रतिशत मतों से मात दी है. अमेरिकी कांग्रेस में गत चार वर्ष में शीष्र प्रगतिशील सदस्य के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाली जयपाल को अब तक गए 80 प्रतिशत मतों में से 3,44,541 मत मिले जबकि केल्लर को मात्र 61,940 मत मिले. जयपाल भारत की जम्मू-कश्मीर पर नीति और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) की आलोचक रही हैं. वर्ष 2016 मे वह पहली भारतीय मूल की महिला थीं जो हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए निर्वाचित हुईं.

2:35 PM. 4 Nov 20 2:35 PM. 4 Nov

ओहायो से सीनेटर चुने गए पहले भारतीय-अमेरिकी बने नीरज एंटनी

नीरज एंटनी ओहायो से सीनेट चुने गए पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं. एंटनी ने मंगलवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार मार्क फोगल को मात दी. शपथ ग्रहण करने के बाद वह ओहायो से सीनेटर बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन जाएंगे. एंटनी ने कहा, ‘‘ मैं इस समुदाय के निरंतर समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं, जिसमें मैंने जन्म लिया और पला-बढ़ा. ” राजनीतिशास्त्र में स्नातक एंटनी 24 साल की उम्र में 2014 में ओहायो प्रतिनिधिसभा के लिए चुने गए थे. एंटनी ने कहा, ‘‘ सीनेटर के तौर पर, मैं हर दिन कड़ी मेहनत करूंगा ताकि ओहायो के लोगों को अपना अमेरिकी सपना साकार करने का मौका मिले.” एंटनी के माता-पिता 1987 में अमेरिका आए थे.

2:35 PM. 4 Nov 20 2:35 PM. 4 Nov

वोटिंग रोकने के लिए कोर्ट का रूख कर रहे ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, हम यूएस सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं. हम चाहते हैं कि सभी मतदान रुकें. हम उन्हें सुबह 4 बजे किसी भी मतपत्र को खोजने और उन्हें सूची में शामिल नहीं करना चाहते … जहां तक ​​मेरा सवाल है, हम पहले ही जीत चुके हैं.

2:35 PM. 4 Nov 20 2:35 PM. 4 Nov

वोटिंग रोकने के लिए कोर्ट का रूख कर रहे ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, हम यूएस सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं. हम चाहते हैं कि सभी मतदान रुकें. हम उन्हें सुबह 4 बजे किसी भी मतपत्र को खोजने और उन्हें सूची में शामिल नहीं करना चाहते … जहां तक ​​मेरा सवाल है, हम पहले ही जीत चुके हैं.

12:32 PM. 4 Nov 20 12:32 PM. 4 Nov

फिर ट्रंप से आगे हुए बिडेन

अमेरिकी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन 220 मतों के साथ आगे चल रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप फिर से पीछे हो गये हैं. इनके पास 213 मत हैं.

12:32 PM. 4 Nov 20 12:32 PM. 4 Nov

बिडेन से आगे हुए ट्रंप

फ्लोरिडा और टेक्सास की जीत के बाद ट्रंप जो बिडेन से आगे हो गये हैं. ट्रंप के पास 213 इलेक्टोरल वोट है जबकि बिडेन के पास 210 इलेक्टोरल वोट है.

12:32 PM. 4 Nov 20 12:32 PM. 4 Nov

डोनाल्ड ट्रंप ने जीता टेक्सास

डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा, लोवा के बाद अब टेक्सास में भी जीत हासिल कर लिया है. फिलहाल जो बिडेन के पास 205 इलेक्टोरल वोट हैं जबकि ट्रंप के पास 171 इलेक्टोरल वोट हैं.

12:32 PM. 4 Nov 20 12:32 PM. 4 Nov

जीत के प्रति आश्वस्त हैं जो बिडेन

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा कि विश्वास रखें हम यह चुनाव जीत रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम जहां हैं, वहां अच्छा महसूस कर रहे हैं. विस्कॉन्सिन और मिशिगन के बारे में अच्छा लगता है. हर मतपत्र की गिनती होने तक चुनाव खत्म नहीं होगा.

12:32 PM. 4 Nov 20 12:32 PM. 4 Nov

डोनाल्ड ट्रंप ने का आरोप

जो बिडेन से पिछड़ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है कि हम बड़े हैं, लेकिन वे चुनाव में चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं. हम उन्हें कभी ऐसा नहीं करने देंगे, मतदान बंद होने के बाद वोट नहीं डाले जा सकते.

12:32 PM. 4 Nov 20 12:32 PM. 4 Nov

फ्लोरिडा में ट्रंप की बड़ी जीत

फ्लोरिडा में ट्रंप ने बड़ी जीत दर्जी की है. यहां के बारे में कहा जाता है कि पिछले 100 सालों में कोई भी उम्मीदवार फ्लोरिडा को जीते बिना राष्ट्रपति नहीं बन पाया है.

10:51 AM. 4 Nov 20 10:51 AM. 4 Nov

जीतने के लिए 270 इलेक्टोरेल वोट की जरूरत

राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए 270 इलेक्टोरेल वोट की आवश्यकता होती है. जबकि कुल इलेक्टोरेल वोट की संख्या 538 है. पर इस बार कोरोना संक्रमण के कारण अधिकांश वोट मेल-इन के जरिए डाले गए हैं.

10:51 AM. 4 Nov 20 10:51 AM. 4 Nov

भारतीय मूल के कांग्रेसमैन ने दर्ज की जीत

भारतीय मूल के कांग्रेसमैन राजा कृष्णमूर्ति अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेंजेटेटिव के लिए लगातार तीसरी बार चुने गए हैं. उन्होंने जीत दर्ज कर ली है.

9:42 AM. 4 Nov 20 9:42 AM. 4 Nov

वाशिंगटन से जीते जो बिडेन

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने लगे हैं. बिडेन वाशिंगटन, ऑरेगॉन, कैलिफोर्निया और लिल्नियोस से चुनाव जीत चुके हैं.

9:11 AM. 4 Nov 20 9:11 AM. 4 Nov

न्यू जर्सी से जीते जो बिडेन

अमेरिकी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने न्यू मैक्सिको, मैसाचुसेट्स, न्यू जर्सी, मैरीलैंड, वरमोंट, कनेक्टिकट, डेलावेयर, कोलोराडो के अलावा न्यू मैक्सिको और न्यू हैम्पशायर से जीत दर्ज की है.

9:11 AM. 4 Nov 20 9:11 AM. 4 Nov

कमला हैरिस के चाचा ने कहा…

रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान और कमला हैरिस के चाचा ने कहा कि वो चाहते हैं कि बिडेन फ्लोरिडा से चुनाव जीत जायें. क्योंकि फ्लोरिडा महत्पूर्ण है. अगर ट्रंप हार गये तो उन्हें अलविदा कहना पड़ेगा. लेकिन यह बिडेन के लिए कोई मायने नहीं रखेगा क्योंकि वह अन्य राज्यों से जीत सकते हैं.

9:11 AM. 4 Nov 20 9:11 AM. 4 Nov

इन राज्यों में जीते ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साउथ डकोटा, नॉर्थ डकोटा, अर्कांसस, टेनेसी, वेस्ट वर्जीनिया, ओक्लाहोमा, केंटकी, इंडियाना, साउथ कैरोलिना और अलबामा को में जीत दर्ज की है.

9:11 AM. 4 Nov 20 9:11 AM. 4 Nov

दक्षिण डकोटा और नॉर्थ डकोटा से जीते ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दक्षिण डकोटा और नॉर्थ डकोटा से जीत दर्ज की है. जबकि जो बिडेन ने कोलोराडो और कनेक्टिकट से जीत हासिल की है.

9:11 AM. 4 Nov 20 9:11 AM. 4 Nov

इन जगहों से जीते ट्रंप और बिडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टेनेसी, वेस्ट वर्जीनिया, ओक्लाहोमा, केंटकी और इंडियाना के अलावा अरकंसास में जीत हासिल की है. वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेनम ने मेसाचुसेट्स, न्यू जर्सी, मैरीलैंड, डर्मोंट के अलावा न्यूयॉर्क में जीत दर्ज की है.

9:11 AM. 4 Nov 20 9:11 AM. 4 Nov

फ्लोरिडा का अनोखा इतिहास

फ्लोरिडा में ट्रंप और बिडेन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. यहां पर ट्रंप दो प्वाइंट से आगे चल रहे हैं. 29 इलेक्टोरल वोट वाला फ्लोरिडा राष्ट्रपति चुनाव के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है. क्योंकी पिछले 100 सालों में कोई भी उम्मीदवार फ्लोरिडा को जीते बीना राष्ट्रपति नहीं बन पाया है.

9:11 AM. 4 Nov 20 9:11 AM. 4 Nov

इलिनॉयस से भी जीते बिडेन

जो बिडेन ने इलिनॉयस से भी जीत दर्ज की है. यहां से 20 इलेक्टोरल वोट हैं. इलिनॉयस को पारंपरिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ माना जाता है.

9:11 AM. 4 Nov 20 9:11 AM. 4 Nov

अपने घर से चुनाव जीते बिडेन

राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने अपने घरेलू राज्य डेलावेयर से जीत दर्ज की है. बता दें कि इलेक्ट्रोल वोटिंग में बाइडेन 91 सीटों पर आगे चल रहे हैं. जबकि डोनाल्ड ट्रंप 67 सीटों पर आगे हैं.

9:11 AM. 4 Nov 20 9:11 AM. 4 Nov

बढ़ायी गयी व्हाइट हाउस की सुरक्षा

अमेरिका में वोटिंग के बाद हो रही वोटों की गिनती के बीच व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. व्हाइट हाउस के बाहर एनएसजी की तैनाती कर दी गयी है. व्हाइट हाउस के पास किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

7:21 AM. 4 Nov 20 7:21 AM. 4 Nov

तीन राज्यों में ट्रंप की जीत

अमेरिका में हो रहे चुनाव नतीजों के रुझान आने लगे हैं. इंडियाना, केंटकी, वर्जीनिया और दक्षिण कैरोलिना में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जीतने की खबर मिल रही है. बता दें कि इंडियाना राज्य में उपराष्ट्रपति माइक का घर हैं और इसे रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ माना जाता है.

Posted By: Pawan Singh

मुख्य बातें

US Elections LIVE Updates: विश्व में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गयी है. और नतीजे भी आने शुरू हो गये हैं. अमेरिका की जनता यह फैसला कर रही है कि विश्व के सबसे ताकतवर देश कहे जाने वाले अमेरिका की कमान किसे सौंपती है. इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेनआमने-सामने हैं. कोरोना संकट के दौर में भी लोगों ने जमकर वोटिंग की है. कई राज्यों में वोटिंग खत्म हो गयी है और मतगणना चल रही है. अब देखना होगा की अमेरिका का 46वां राष्ट्रपति कौन बनता है. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहे हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >