US Air Strike: यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिका ने बरपाया कहर, एयर स्ट्राइक में 74 की मौत, 171 से ज्यादा घायल

US Air Strike: यमन के हूती विद्रोहियों पर अमेरिका का एक बार फिर कहर टूटा है. अमेरिकी एयर स्ट्राइक में 74 विद्रोहियों के मारे जाने की खबर है. वहीं हमले में 172 से ज्यादा के घायल होने की खबर है.

US Air Strike, Social Media

US Air Strike: यमन के हूती विद्रोहियों पर अमेरिका का कहर बरस रहा है. अमेरिका के एयर स्ट्राइक में 74 हूती विद्रोहियों की मौत हो गई है. अमेरिकी हमले में 171 से ज्यादा घायल हुए हैं. सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा है कि यमन के हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले रास ईसा बंदरगाह पर अमेरिकी हमले से खासा नुकसान पहुंचा है. यमन के हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को दावा किया कि तेल बंदरगाह को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है. जबकि 171 से ज्यादा घायल हुए हैं. इधर, अमेरिका की ओर से हताहत को लेकर कोई दावा नहीं किया गया है.

तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमलों में 74 लोगों की मौत: हूती विद्रोही

यमन की राजधानी सना में विद्रोहियों के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रात भर किए गए हमलों से खासी तबाही मची है. हमलों के कारण कई ट्रकों में आग लग गई, जो देर रात कर दहकते रहे. अमेरिका का यह हमला 15 मार्च से जारी अमेरिकी हवाई हमलों की श्रृंखला में सबसे घातक हमलों में से एक था.

यमन में भारी विरोध

हूती विद्रोही समर्थित टीवी चैनल अल मसीरा ने तबाही का वीडियो फुटेज जारी किया है. वीडियो में दिख रहा है कि अमेरिकी एयर स्ट्राइक के बाद इलाके में मौजूद ट्रकें धू-धू कर जल रही है. जगह-जगह विस्फोट से हुए मलबे दिखाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में अमेरिकी ने हूती विद्रोहियों को चेतावनी दी है कि अगर लाल सागर पर जहाजों पर हुतियों के हमले नहीं रुके तो आगे भी सैनिक कार्रवाई जारी रहेगी. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >