Turkey-Syria Earthquakes: तुर्की-सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16000 हुई, लाखों लोग प्रभावित

तुर्किये में सोमवार तड़के आए भूकंप और बाद के झटकों से देश में 12,873 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. इस भूकंप के कारण दक्षिण-पूर्वी तुर्की में हजारों इमारतें गिर गईं. दूसरी तरफ, सीरिया में भी 3,162 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है.

तुर्की और सीरिया में आये विनाशकारी भूकंप से प्रभावित क्षेत्र में ढहे घरों के मलबे से और शव निकाले जाने बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,000 से अधिक हो गई है. तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने यह जानकारी दी.

सीरिया में भी 2,902 लोगों के मारे जाने की खबर

एजेंसी ने कहा कि तुर्किये में सोमवार तड़के आए भूकंप और बाद के झटकों से देश में 12,873 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. इस भूकंप के कारण दक्षिण-पूर्वी तुर्की में हजारों इमारतें गिर गईं. दूसरी तरफ, सीरिया में भी 3,162 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है.

ठंड के कारण बचाव कार्य में हो रही परेशानी

बचावकर्मियों ने क्षतिग्रस्त घरों के मलबों में जीवित बचे लोगों की तलाश जारी रखी है, लेकिन हादसे के तीन दिन बीतने और भीषण ठंड के कारण हर बीतते घंटे के साथ और लोगों को बचा पाने की उम्मीदें भी फीकी पड़ती नजर आ रही हैं. इंग्लैंड स्थित ‘नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी’ में प्राकृतिक खतरों के विशेषज्ञ स्टीवन गोडबाय ने कहा, पहले 72 घंटों को महत्वपूर्ण माना जाता है. उन्होंने कहा, 24 घंटों के भीतर जीवित रहने का औसतन अनुपात 74 प्रतिशत, 72 घंटों के बाद 22 प्रतिशत और पांचवें दिन यह छह प्रतिशत होता है.

Also Read: Turkey Earthquake: भीषण भूकंप में सिसकती जिंदगी! हादसे में फंसे 10 भारतीय, विदेश मंत्रालय ने बताया- सभी लोग…

तुर्की ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में तीन महीने के आपातकाल की घोषणा की

अनादोलु एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की ने मंगलवार को भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में तीन महीने के आपातकाल की घोषणा की. विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की में सात दिनों का शोक मनाया जा रहा है.

भूकंप से 13 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित

6 फरवरी को आये विनाशकारी भूकंप से जहां मरने वालों की संख्या 16 हजार से पार पहुंच चुकी है, वहीं भूकंप से 13 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >