तूफान में बिगड़ा हवाई जहाज का संतुलन, दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

मेरिका में खराब मौसम के कारण विमान का संतुलन बिगड़ जाने से दर्जनभर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अमेरिका में हवाई जा रहे एक विमान का होनोलूलू के बाहर खराब मौसम से सामना हुआ था. विमान में 278 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे.

अमेरिका में खराब मौसम के कारण विमान का ऐसा संतुलन बिगड़ा की उसमें सवार 12 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. विमान में सवार यात्रियों में से 12 की हालत गंभीर हो गई. दरअसल, रविवार को अमेरिका में हवाई जा रहे एक विमान का होनोलूलू के बाहर खराब मौसम से सामना हो गया. करीब 30 मिनट तक खराब मौसम से जूझने के कारण विमान का संतुलन बिगड़ गया. इस दौरान करीब 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

दर्जन भर लोग अस्पताल में भर्ती: जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार यात्रियों में से 11 यात्रियों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. वहीं, अन्य 9 लोगों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालांकि, उनकी हालत स्थिर है. होनोलूलू की आपात चिकित्सा सेवाओं ने यह जानकारी दी.

36 लोगों का किया गया इलाज: होनोलूलू आपात चिकित्सा सेवा की दी गई जानकारी के मुताबिक, फीनिक्स से आ रहे हवाई एयरलाइंस के एक विमान में यात्रियों के घायल होने की सूचना मिलने थी. जिसके बाद चिकित्सा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर 36 यात्रियों का इलाज किया. उनके से 20 लोगों की हालत ज्यादा खराब थी जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विमान के छत से टकराया महिला का सिर: विमान में सफर कर रहे एक यात्री कायली रेयेस ने जानकारी देते हुए कहा कि जब खराब मौसम के कारण विमान का संतुलन बिगड़ा तो उनकी मां सीट पर ठीक से बैठ नहीं पाई थीं. वो अपना सुरक्षा बेल्ट भी बांध नहीं पाई थी. इस कारण उनकी मां का सिर छत से टकरा गया. वहीं, 13 यात्रियों और चालक दल के तीन सदस्यों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. गौरतलब है कि विमान में 278 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Jodhpur Cylinder Blast: मृतकों के आश्रितों को 17 लाख मुआवजा, संविदा पर मिलेगी नौकरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >