Tsunami Warning: कैलिफोर्निया में अबतक आ चुके हैं 150 से अधिक सुनामी, भूकंप के तेज झटके से दहशत

Tsunami Warning: कैलिफोर्निया में भूकंप के तेज झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी. हालांकि उसे तुरंत वापस भी ले लिया गया. अबतक यहां सैकड़ों सुनामी आ चुके हैं.

Tsunami Warning: कैलिफोर्निया में गुरुवार 5 दिसंबर को 7.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी. लेकिन कुछ ही समय बाद मौसम विभाग ने उसे रद्द कर दिया. जिसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली.

भूकंप के तेज झटके से कांप उठा कैलिफोर्निया

गुरुवार को कैलिफार्निया के हम्बोल्ट काउंटी में सुबह-सुबह करीब 10:44 बजे 7.0 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि कुछ सेकंड तक धरती हिलती रही. स्थानिय लोगों ने बताया, उन्हें ऐसा लग रहा था कि वो झूले में झूल रहे हैं. भूकंप के बाद सुनामी का खतरा मंडराने लगा. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र फेरंडेल के पश्चिम में था.

Also Read: Storm Darragh: चक्रवाती तूफान दर्राघ ने मचाई भारी तबाही, शहर ब्लैकआउट, ट्रेनें रद्द

कैलिफोर्निया में अबतक आ चुके हैं 150 से अधिक सुनामी

भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार कैलिफोर्निया में साल 1800 के बाद से अबतक करीब 150 से अधिक सुनामी आ चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >