कोविड-19 संक्रमित होने के बाद अनुचित है ट्रंप का लापरवाह रवैया : बाइडेन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बाइडेन ने कहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद देश के राष्ट्रपति का ''लापरवाह'' रवैया ''बिल्कुल अनुचित'' है.

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बाइडेन ने कहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद देश के राष्ट्रपति का ”लापरवाह” रवैया ”बिल्कुल अनुचित” है. बाइडेन ने कहा कि अमेरिका को ऐसे राष्ट्रपति की आवश्यकता नहीं है, जो अमेरिकी लोगों को नजरअंदाज करे और उन्हें अपने से नीचा समझे.

बाइडेन ने नेवेडा में लॉस वेगास में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश को एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है, जो समझता हो कि लोग किस दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने कहा, ”जो यह समझता हो कि आप किस परिस्थिति में हैं, आप कहां जाना चाहते हैं. आपको ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत नहीं है, जो आपको नजरअंदाज करे, आपको नीचा समझे, जो हमें समझता ही ना हो. ट्रंप ऐसे ही राष्ट्रपति हैं.”

बाइडेन ने कहा, ”संक्रमित पाये जाने के बाद उनका लापरवाह रवैया और हमारी सरकार पर इसका अस्थिरकारी प्रभाव बिल्कुल अनुचित है. उन्होंने स्वयं की और अन्य लोगों की रक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां नहीं बरतीं. डोनाल्ड ट्रंप जितने लंबे समय तक राष्ट्रपति रहेंगे, वे और लापरवाह होते जायेंगे.”

उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप की लापरवाही के कारण बेरोजगारी की दर बढ़ गयी है. बाइडेन ने कहा कि ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन में अमीर लोग और अमीर हो रहे हैं और मध्यम वर्ग एवं बाकी अन्य लोगों की स्थिति खराब होती जा रही है.

इससे एक दिन पहले उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा था कि ट्रंप ने कोरोना वायरस को काबू करने पर ध्यान नहीं दिया, उसके कारण देश की अर्थव्यवस्था ढह गयी.

मालूम हो कि ट्रंप (74) और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे. राष्ट्रपति चार दिन सैन्य अस्पताल में रहने के बाद सोमवार को व्हाइट हाउस लौटे. व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ सीन कोनले ने गुरुवार को कहा था कि राष्ट्रपति शनिवार से सार्वजनिक गतिविधियां फिर से शुरू कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >