अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर चिंतित दिख रहे हैं. एएनआई न्यूज यूजेंसी के मुताबिक, ट्रंप की सबसे बड़ी दिलचस्पी अब 2028 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर है. उनका लक्ष्य रिपब्लिकन पार्टी के अगले उम्मीदवार के चयन में निर्णायक भूमिका निभाना और पार्टी की राजनीतिक दिशा तय करना है. ट्रंप को ऐसे नेता के रूप में बताया गया है जो आसानी से अपनी राजनीतिक विरासत किसी दूसरे नेता को सौंपने के पक्ष में नहीं हैं.
डेमोक्रेट्स की जांच से भी नहीं दिख रही चिंता
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप निश्चित रूप से चाहते हैं कि रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में जीत दर्ज करे. हालांकि अगर डेमोक्रेट्स कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल कर लेते हैं और ट्रंप के परिवार, संपत्ति या नीतियों की जांच शुरू करते हैं, तब भी ट्रंप इसे अपनी राजनीतिक रणनीति के लिए खतरा नहीं मान रहे हैं. माना जा रहा है कि ऐसे हालात का भी राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.
मिडटर्म के बाद डेमोक्रेट्स कांग्रेस में मजबूत स्थिति में आते हैं, तो ट्रंप प्रशासन और कांग्रेस के बीच टकराव बढ़ सकता है. विशेष रूप से जांच और दस्तावेजों की मांग को लेकर संवैधानिक विवाद की स्थिति बन सकती है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम वर्षों में यह मुद्दा अमेरिकी राजनीति का सबसे बड़ा संघर्ष बन सकता है.
2028 के राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर पूरा फोकस
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी दिलचस्पी अब 2028 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर है. ट्रंप के सलाकार ने बताया कि लक्ष्य रिपब्लिकन पार्टी के अगले उम्मीदवार के चयन में निर्णायक भूमिका निभाना और पार्टी की राजनीतिक दिशा तय करना है। ट्रंप को ऐसे नेता के रूप में बताया गया है जो आसानी से अपनी राजनीतिक विरासत किसी दूसरे नेता को सौंपने के पक्ष में नहीं हैं।
सीनेट और प्रतिनिधि सभा में बढ़ सकता है प्रभाव
अगर रिपब्लिकन पार्टी सीनेट में बहुमत बनाए रखती है तो ट्रंप समर्थक नेताओं का प्रभाव और बढ़ सकता है। वहीं प्रतिनिधि सभा में भी ट्रंप समर्थित सांसदों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई गई है। इससे पार्टी के भीतर उनकी पकड़ और मजबूत हो सकती है तथा विरोधी आवाजें कमजोर पड़ सकती हैं।
वेंस-रुबियो की जोड़ी पर नजर
राष्ट्रपति ट्रंप भविष्य में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो की जोड़ी को आगे बढ़ाना चाहते हैं. माना जा रहा है कि रिपब्लिकन पार्टी के संभावित दावेदारों के लिए ट्रंप का समर्थन हासिल करना बेहद अहम होगा. ऐसे में कोई भी नेता खुलकर ट्रंप का विरोध करने की स्थिति में नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: Video : डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान पर था 'विश्व युद्ध जैसा' हमले का प्लान
