अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर लगभग पूरा नियंत्रण है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान को किसी समझौते के लिए मजबूर करने की कोशिश नहीं कर रहा है.
ट्रंप ने यह बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट में कही. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर हमले किए हैं और दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें: SCO में भारत, चीन और रूस का दबदबा! जानिए क्या है पाकिस्तान की हैसियत?
'ईरान इस समय वही स्थिति झेल रहा है, जिसे टालना अब संभव नहीं'
ट्रंप ने एक मीडिया रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि वह ईरान को बातचीत की मेज पर लाने या किसी समझौते के लिए दबाव डालने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ईरान इस समय वही स्थिति झेल रहा है, जिसे टालना अब संभव नहीं है.
