Taiwan Earthquake: भूकंप से कांपा ताइवान, रातभर में महसूस किये गये 80 से ज्यादा झटके, हिलने लगी बिल्डिंग

Taiwan Earthquake: ताइवान में जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. यहां रातभर में 80 से ज्यादा झटके लगे जिससे इमारतें हिलने लगी. देखें वीडियो

Taiwan Earthquake: भूकंप के झटकों से ताइवान की धरती डोल गई. जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार, यहां रातभर में 80 से ज्यादा झटके लगे जिसके बाद लोग सहम गये. द्वीप के मौसम की जानकारी देने वाली संस्था की ओर से बताया गया है कि ताइवान के पूर्वी तट पर सोमवार रात से लेकर मंगलवार तड़के तक 80 से अधिक भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. यह झटके 6.3 तीव्रता के सबसे शक्तिशाली थे और कुछ राजधानी ताइपे में इमारतें हिल गईं.

भूकंप का ज्यादातर केंद्र ग्रामीण पूर्वी काउंटी हुलिएन पर था, जहां 3 अप्रैल को 7.2 तीव्रता के भूकंप महसूस किये गये थे. इससे कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई थी. तब से अब तक ताइवान को सैकड़ों झटके लग चुके हैं. हुलिएन के फायर डिपार्टमेंट ने मंगलवार सुबह कहा कि एक होटल जो 3 अप्रैल को पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुका था जिसका संचालन नहीं हो रहा था, अब थोड़ा झुकता नजर आ रहा है.

Read Also : ताइवान में भूकंप के बाद मलबे में दबे 100 से अधिक लोगों को बचाने की कोशिश

पहले भी आ चुके हैं ताइवान में शक्तिशाली भूकंप

ताइवान की बात करें तो ये दो टेक��टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है जो भूकंप के प्रति संवेदनशील इलाका माना जाता है. 2016 में दक्षिणी ताइवान में आए भूकंप में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप में 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे.

शक्तिशाली भूकंप का वीडियो वायरल

ताइवान में आए शक्तिशाली भूकंप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि भूकंप से चीजें हिल रहीं हैं और लोग सहमे हुए हैं. एक वीडियो में एक बिल्डिंग नजर आ रही है जो आधी झुकी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >