Storm Alert: रगासा तूफान से तबाही, 212 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी, ताइवान में 14 की मौत, चीन में 10 लाख लोग हटाए गए

Storm Alert: चीन, ताइवान, फिलीपीन्स समेत कई देशों में तूफान रगासा का कहर है. तूफान के कारण भारी बारिश हो रही है. ताइवान में 14 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, चीन में 10 लाख से ज्यादा लोगों को हटाया गया है. तूफान रागासा दक्षिणी चीन की ओर बढ़ रहा है.  यह इस मौसम का 18वां तूफान है, जिसके गुआंगदोंग प्रांत के तट पर पहुंचने का अनुमान है.

Storm Alert: दक्षिण चीन सागर से उठा भयंकर तूफान रागासा कहर बरपाते हुए लगातार आगे बढ़ रहा है. इसे इस साल का सबसे खतरनाक और ताकतवर तूफान माना जा रहा है. ताइवान, फिलीपीन्स समेत कई देशों में तूफान का कहर है. ताइवान में तूफान रागासा के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हुए हैं. जबकि चीन के दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत ने बुधवार को आने वाले शक्तिशाली तूफान की तैयारी के तहत 10 लाख से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है.

इस मौसम का 18वां तूफान

रागासा को इस साल चीनी तट पर आने वाले सबसे शक्तिशाली तूफान के रूप में पहचान मिली है. यह इस मौसम का 18वां तूफान है, जिसके गुआंगदोंग प्रांत के तट पर पहुंचने का अनुमान है. सरकारी सीजीटीएन टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह इस साल चीन में आने वाला अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान हो सकता है. ताइवान के विभिन्न हिस्सों में करीब 100 लोग फंसे हुए हैं और बचाव का इंतजार कर रहे हैं. राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जैसे-जैसे रागासा तट से टकराने के करीब पहुंच रहा है, उससे पहले ही उसका प्रभाव पर्ल नदी डेल्टा क्षेत्र में महसूस किया जाने लगा है.

212 किलोमीटर रफ्तार से हवा

तूफान के कारण चीन और आसपास के देशों में तूफानी हवा चल रही है. झुहाई शहर में 212 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की गति दर्ज की गई. तूफान के चलते ताइवान के पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो रही है. मंगलवार दोपहर को हुआलिएन काउंटी में एक झील पर स्थित बांध उफान पर आ गया था, जिससे आस-पास के क्षेत्रों में बाढ़ आ गई. चीन के राज्य बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय ने मंगलवार को गुआंगदोंग और हैनान प्रांतों के लिए तूफान आपातकालीन प्रतिक्रिया को स्तर तीन तक बढ़ा दिया.

चीन में 10 लाख लोग हटाए गए

प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग के हवाले से सीजीटीएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक गुआंगदोंग में 10 लाख 40 हजार लोगों को प्रभावित होने की संभावना वाले इलाकों से हटाया गया है. स्थानीय अधिकारी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ही संभावित बाढ़ के जोखिमों से निपटने की तैयारी कर रहे हैं. खराब मौसम की आशंका के चलते, वाहनों की आवाजाही और प्रमुख संस्थानों को बंद कर दिया गया है.

उड़ाने बंद, 18 हजार पेड़ों की छंटाई

तूफान के खतरे को देखते हुए प्रमुख हाई-टेक केंद्र शेन्जेन हवाई अड्डा और हांगकांग-झुहाई-मकाओ ब्रिज सोमवार से बंद हैं.  ग्वांगझोउ ने बुधवार शाम तक सभी उड़ानें रद्द कर दीं. शेन्जेन की दुकानों और अन्य व्यवसायों ने अपनी खिड़कियों पर टेप लगा दिए हैं, कूड़े के डिब्बों और अन्य बाहरी वस्तुओं को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें बांध दिया है. हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने खतरे को कम करने के लिए 18,000 से ज्यादा पेड़ों की भी छंटाई की है. (इनपुट- भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >