Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में गृहयुद्ध जैसे हालात, राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे, पीएम का इस्तीफा

Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में लगातार स्थिति खराब होती जा रही है. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है. भीड़ बेडरूम और किचन में घुस गये. इधर खबर है कि हिंसक भीड़ को देखकर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गये हैं. लगातार स्थिति खराब होता देख प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इमरजेंसी मीटिंग बुलायी है. इसके अलावा उन्होंने स्पीकर से संसद बुलाने का भी अनुरोध किया है.

4:27 AM. 10 Jul 22 4:27 AM. 10 Jul

प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के आवास में लगायी आग

श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों को हिंसक प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के कोलंबो स्थित निजी आवास में आग लगा दी.

12:25 AM. 10 Jul 22 12:25 AM. 10 Jul

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने दिया इस्तीफा

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी. उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों की सुरक्षा सहित सरकार की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए, मैं आज पार्टी नेताओं की सर्वदलीय सरकार के लिए रास्ता बनाने की सबसे अच्छी सिफारिश को स्वीकार करता हूं. इसे सुगम बनाने के लिए मैं प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं.

12:25 AM. 10 Jul 22 12:25 AM. 10 Jul

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे देना चाहते हैं इस्तीफा

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पार्टी नेताओं से कहा है कि वह देश के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं और सर्वदलीय सरकार के लिए रास्ता बनाने के लिए तैयार हैं. श्रीलंका के पीएमओ के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है.

10:14 PM. 9 Jul 22 10:14 PM. 9 Jul

श्रीलंका में गृहयुद्ध जैसे हालात, हिंसा में 100 से अधिक घायल

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट ने अब गृहयुद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है. लोग सड़क पर उतरकर राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है. राष्ट्रपति राजपक्षे आवास छोड़कर भाग गये हैं. वहीं हिंसक झड़प में अबतक 100 से अधिक लोग घायल हो गये हैं.

10:14 PM. 9 Jul 22 10:14 PM. 9 Jul

प्रदर्शनकारियों में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट सनथ जयसूर्या भी शामिल

श्रीलंका में हिंसक प्रदर्शन में पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी शामिल हैं. प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के गॉल क्रिकेट स्टेडियम को घेर लिया है. जयसूर्या ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, मैं विरोध का हिस्सा हूं और लोगों की मांग के साथ खड़ा हूं. यह विरोध तीन महीने से अधिक समय से चल रहा है.

10:14 PM. 9 Jul 22 10:14 PM. 9 Jul

श्रीलंका में सांसद पर आक्रोशित भीड़ ने किया हमला

कोलंबो में लगातार हालात खबरा हो रहे हैं. एसजेबी सांसद रजिता सेनारत्ने पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया. लोग आर्थिक संकट से नाराज हैं और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हिंसक भीड़ लगातार राष्ट्रपति से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

10:14 PM. 9 Jul 22 10:14 PM. 9 Jul

श्रीलंका में भीषण आर्थिक संकट, भीड़ आक्रोशित

श्रीलंका पिछले कुछ दिनों से भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहा है. लोगों को इंधन के लिए कई दिनों तक कतार में खड़ा रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. रसोई गैस की संकट खड़ी हो गयी है.

10:14 PM. 9 Jul 22 10:14 PM. 9 Jul

हिंसक प्रदर्शन में 100 से अधिक लोग घायल

श्रीलंका में हिंसक प्रदर्शनों के दौरान पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 100 लोग घायल हो गए और उन्हें कोलंबो में नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

10:14 PM. 9 Jul 22 10:14 PM. 9 Jul

राजपक्षे पर मार्च से ही इस्तीफे का बढ़ रहा दबाव

राजपक्षे पर मार्च से ही इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा है. वह अप्रैल में प्रदर्शनकारियों के उनके कार्यालय के प्रवेश द्वार पर कब्जा करने के बाद से ही राष्ट्रपति आवास को अपने आवास तथा कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं. राष्ट्रपति गोटबाया ने कोलंबो में प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही परिसर खाली कर दिया था.

10:14 PM. 9 Jul 22 10:14 PM. 9 Jul

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने आपात बैठक बुलायी

श्रीलंका में स्थिति खराब होने के साथ ही प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इमरजेंसी मीटिंग बुलायी है. उन्होंने स्पीकर से संसद बुलाने का भी अनुरोध किया है.

10:14 PM. 9 Jul 22 10:14 PM. 9 Jul

प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं

श्रीलंका में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए शनिवार को यहां अवरोधकों को हटाकर उनके आधिकारिक आवास में घुस गए. डेली मिरर की खबर के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार सुबह प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति आवास में घुसने से रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और उन पर पानी की बौछारें की तथा गोलियां भी चलायी. हालांकि, प्रदर्शनकारी अवरोधकों को हटाकर राष्ट्रपति आवास में घुस गए.

10:14 PM. 9 Jul 22 10:14 PM. 9 Jul

हिंसक भीड़ ने श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन पर किया कब्जा

श्रीलंका में हिंसक भीड़ ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है. प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के बेडरूम और किचन में घुस गये. स्वीमिंग पूल भी प्रदर्शनकारियों को नहाते हुए देखा गया. प्रदर्शनकारियों की राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

मुख्य बातें

Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में लगातार स्थिति खराब होती जा रही है. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है. भीड़ बेडरूम और किचन में घुस गये. इधर खबर है कि हिंसक भीड़ को देखकर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गये हैं. लगातार स्थिति खराब होता देख प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इमरजेंसी मीटिंग बुलायी है. इसके अलावा उन्होंने स्पीकर से संसद बुलाने का भी अनुरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >