Video: नेपाल बाढ़ में बहकर आया बड़ा-सा शिवलिंग, सिख श्रद्धालुओं ने धर्म की दीवारें तोड़ बाहुबली अवतार में कंधे पर उठाया

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बीच मानवता का एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला. सिख श्रद्धालुओं ने धर्म की दीवारें तोड़कर पानी में बहते शिवलिंग को सम्मान से उठाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

नेपाल त्रासदी के बीच दिल छू लेने वाली एक तस्वीर सामने आई है. जब बाढ़ का रौद्र रूप सब कुछ बहाकर ले जा रहा था, तब पानी के साथ बहता हुआ एक शिवलिंग कीचड़ में लिपटा हुआ मिला. उस मंजर को देखकर पंजाब से सेवा के लिए पहुंचे सिख श्रद्धालुओं के कदम रुक गए.

ये भी पढ़ें: Video: नेपाल में बाढ़ के बाद उम्मीद की नई राह, उफनती त्रिशूली नदी पर बनी जिपलाइन से आवाजाही शुरू

बाहुबली की तरह कंधे पर उठा लिया शिवलिंग

उन्होंने धर्म की दीवार से ऊपर उठकर उस शिवलिंग को केवल एक पत्थर नहीं, बल्कि किसी की आस्था, किसी के भगवान के रूप में देखा और उसे बड़े अदब से चर्चित फिल्म बाहुबली की तरह कंधे पर उठा लिया. सेवा जत्थे के उन नौजवानों ने पहले अपने हाथों से उस पर जमी कीचड़ साफ की. इसके बाद शिवलिंग को कंधे पर उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >