Sheikh Hasina: खत्म हुई शेख हसीना की आजादी! अब जाएंगी जेल, अदालत ने सुनाया फैसला

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किल बढ़ती जा रही है. अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने अदालत की अवमानना के मामले में हसीना को जेल की सजा सुनाई है. बांग्लादेशी मीडिया ढाका ट्रिब्यून अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. प्रधानमंत्री पद से हटने और 11 महीने पहले देश छोड़ने के बाद पहली बार अवामी लीग की नेता को किसी मामले में सजा सुनाई गई है.

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को छह महीने जेल की सजा सुनाई गई है. अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने अदालत की अवमानना के मामले में बुधवार को उन्हें यह सजा सुनाई है. ढाका ट्रिब्यून अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस मोहम्मद गुलाम मुर्तजा मजूमदार की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 की तीन सदस्यीय पीठ ने यह फैसला सुनाया है. इसी फैसले में न्यायाधिकरण ने गैबांधा में गोबिंदगंज के शकील अकंद बुलबुल को दो महीने जेल की सजा सुनाई. प्रधानमंत्री पद से हटने और 11 महीने पहले देश छोड़ने के बाद पहली बार अवामी लीग की नेता को किसी मामले में सजा सुनाई गई है.

लीक हुई थी ऑडियो क्लिप

अदालत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ-साथ शकील अकंद बुलबुल को भी इसी अवमानना फैसले के तहत दो महीने की जेल की सजा सुनाई है. बुलबुल ढाका की एक राजनेता हैं. वह अवामी लीग की छात्र शाखा बांग्लादेश छात्र लीग से जुड़ी हुई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते साल शेख हसीना की एक ऑडियो क्लिप लीक हो गई थी, जिसमें उनके साथ गोबिंदगंज उप जिला चेयरमैन शकील बुलबुल की बातें थी. लीक ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर कहा गया था ”मेरे खिलाफ 227 मामले दर्ज हुए हैं, इसलिए मुझे इन लोगों को मारने का लाइसेंस मिल गया है.”

हिंसक प्रदर्शन के बाद देश छोड़ कर भाग गई थी हसीना

शेख हसीना को साल 2024 में पीएम पद से हटा दिया गया था. वो बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं. दरअसल बांग्लादेश में छात्रों का प्रदर्शन अचानक से हिंसक हो गया था. आंदोलन की शुरुआत सरकारी नौकरियों में कोटा सुधारों की मांग को लेकर हुई थी. लेकिन, आंदोलन के हिंसक हो जाने के कारण इसमें दो महीने के अंदर1400 लोगों की मौत हो गई. कई नेता और वरिष्ठ अधिकारियों के विद्रोही होने और गिरफ्तारी के डर से हसीना भारत भाग गई थी. शेख हसीना के जाने के बाद मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश के अंतरिम सरकार का मुखिया बनाया गया. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >