मुख्य बातें
रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट : रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 12वां दिन है. यूक्रेन के खारकीव शहर में रूस ने जमकर बमबारी की. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई है. हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ

Irpin: A woman carried by Ukrainian soldiers crosses an improvised path while fleeing the town of Irpin, Ukraine, Sunday, March 6, 2022. AP/PTI(AP03_07_2022_000012B)
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन को 17.5 करोड़ पाउंड की मानवीय सहायता देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि यह मदद 40 करोड़ पाउंड की मदद के अतिरिक्त होगी. ब्रिटिश पीएम ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के 12वें दिन यह स्पष्ट हो गया है कि पुतिन से स्थिति से आकलन करने में गलती हो गयी.
रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से लोग यूक्रेन छोड़कर पोलैंड की ओर भाग रहे हैं. अब तक 10 लाख से अधिक लोग पोलैंड आ चुके हैं. भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोस्की ने सोमवार को हिंडन एयरबेस पर ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि उनका देश एक-एक भारतीय का हृदय से अभिनंदन करता है. पोलैंड में उनका स्वागत करता है. साथ ही कहा कि उनका देश सभी लोगों की मदद करने के लिए तैयार है.
यूक्रेन संकट को समाप्त करने के लिए यूक्रेन और रूस के विदेश मंत्रियों की 10 मार्च को बैठक होगी. बैठक तुर्की में होगी. यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव तुर्की के तटीय इलाके अंताल्या प्रांत में बैठक करने पर सहमत हुए हैं. तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कोवुसोग्लू के हवाले से द कीव इंडिपेंडेंट ने यह जानकारी दी है.
रूस से तेल की खरीदारी बंद करने पर यूरोपियन यूनियन विचार कर रहा है. इस संबंध में मंगलवार को एक प्रस्ताव लाया जा सकता है. साथ ही ईयू यह भी रणनीति बनायेगा कि रूस से फॉसिल फ्यूल्स का इंपोर्ट बंद करने के बाद अपनी जरूरतों को कैसे पूरा करेगा.
रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता अब से कुछ ही देर में शुरू होने की उम्मीद है. रूस का डेलिगेशन बेलारूस के ब्रेस्ट में यूक्रेन के डेलिगेशन के सदस्यों के आने का इंतजार कर रहा है.
रूस-यूक्रेन युद्ध पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में सुनवाई जारी है. इस सुनवाई में रूस के वकील भाग नहीं ले रहे हैं. रूस ने सुनवाई का बहिष्कार किया है. उसने अपना पक्ष रखने से इंकार कर दिया है. बताया जाता है कि इस मामले की दो दिन तक सुनवाई होगी.