Russia Earthquake: रूस के पास 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, जापान तक सुनामी की चेतावनी, हिलने लगीं इमारतें

Russia Earthquake: रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.7 तीव्रता का भूकंप आया. जिससे पत्तों की तरह इमारतें हिलने लगीं. भूकंप के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें देखा सकता है कि इमारतें पत्तों की तरह हिल रही हैं.

Russia Earthquake: रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आए 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद जापान और रूस में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क कामचत्स्की से 133 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 74 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है.

भूकंप के झटकों से दहशत में लोग

8.7 तीव्रता के भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल है. लोग घरों से बाहर निकलकर भागने लगे. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

जापान में 1 मीटर और रूस में 3 मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठने की संभावना

अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) ने सुनामी अलर्ट जारी करते हुए कई परामर्श और निगरानी जारी की हैं, जिनमें अमेरिका में अलास्का के अट्टू से समालगा दर्रे तक के अलेउतियन द्वीपों के लिए सुनामी चेतावनी भी शामिल है, जिसमें रूस और जापान के लिए संभावित सुनामी खतरे की चेतावनी दी गई है, जापान में 1 मीटर और रूस में 3 मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठने की संभावना है. हवाई , गुआम और उत्तरी मारियाना द्वीप समूह के लिए भी सुनामी चेतावनी जारी की गई है.

भूकंप को लेकर भारतीय नागरिकों के लिए गाइडलाइन जारी

रूस के पास आए शक्तिशाली भूकंप को देखते हुए सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने 8.7 तीव्रता के भूकंप को लेकर भारतीय नागरिकों के लिए गाइडलाइन जारी किया है. दूतावास ने कहा, भूकंप के बाद संभावित सुनामी के खतरे पर नजर रखा जा रहा है. दूतावास ने कैलिफोर्निया, अमेरिका के अन्य पश्चिमी तटीय राज्यों में रहने वाले भारतीय नागरिकों को कुछ गाइडलाइन दी है, जिसका पालन करने की सलाह दी गई है.

  • स्थानीय अलर्ट का पालन करें: स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन और अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्रों सहित अमेरिकी अधिकारियों द्वारा जारी अलर्ट पर सावधानीपूर्वक नजर रखें.
  • सुनामी की चेतावनी जारी होने पर ऊंचे स्थानों पर चले जाएं.
  • तटीय क्षेत्रों से बचें.
  • आपात स्थिति के लिए तैयार रहें और अपने उपकरणों को चार्ज रखें.
  • सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है: +1-415-483-6629

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >