ऋषि सुनक ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद की दौड़ में जुटाया जरूरी समर्थन, प्रीति पटेल नहीं करेंगी दावेदारी

ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री का चुनाव पांच सितंबर को किया जायेगा और वह संसद में प्रधानमंत्री के समक्ष आरंभिक प्रश्नों का सामना 7 सितंबर को करेंगे. टोरी सांसदों द्वारा मतदान का पहला चरण बुधवार को होना है.

Rishi Sunak|British Prime Minister|ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक अगले प्रधानमंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पद के लिहाज से उन शुरुआती उम्मीदवारों में शामिल हो गये हैं, जिन्होंने अपने नामांकन के लिए संसद के 20 कंजर्वेटिव पार्टी सदस्यों के समर्थन की सीमा को पार कर लिया है. बोरिस जॉनसन की जगह नये प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए नामांकन औपचारिक रूप से शुरू होने के साथ यॉर्कशायर के रिचमंड से 42 वर्षीय ब्रिटिश भारतीय सांसद सुनक दौड़ में आगे माने जा रहे हैं.

गृह मंत्री प्रीति पटेल पीएम पद की दौड़ में नहीं

गृह मंत्री प्रीति पटेल ने दौड़ में शामिल होने से इंकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह उत्साहजनक प्रतिक्रिया के लिए आभारी हैं, लेकिन उनका ध्यान गृह मंत्री के रूप में उनके मौजूदा काम पर है. पहले इस बात की प्रबल संभावना जतायी जा रही थी कि सुनक की तरह भारतीय मूल की ही प्रीति पटेल भी प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश कर सकती हैं.

Also Read: Rishi Sunak: भारतीय बन सकता है ब्रिटेन का प्रधानमंत्री, जानें कौन हैं ऋषि सुनक जिनका आ रहा है नाम ?
देश की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा- प्रीति पटेल

गुजराती मूल की 50 वर्षीय कैबिनेट मंत्री ने कहा, ‘मैं सांसदों द्वारा मतदान के लिए अपना नाम आगे नहीं बढ़ा रही.’ उन्होंने कहा, ‘गृह मंत्री के रूप में मैंने हमेशा अपने देश की सुरक्षा को तथा राष्ट्रीय हितों को सबसे ऊपर रखा है. मेरा ध्यान इस दिशा में लगातार काम करने पर है कि हमारी सड़कों पर और पुलिस रहे, हमारी शानदार सुरक्षा सेवाओं को हमारे देश को सुरक्षित रखने तथा हमारी सीमाओं पर नियंत्रण रखने में सहयोग दिया जाये.’

कौन-कौन हैं पीएम पद की दौड़ में

इस दौड़ में भारतवंशी अटॉर्नी जनरल सुएला ब्रेवरमैन, विदेश मंत्री लिज ट्रस, नाइजीरियाई मूल की केमी बादेनोक, पूर्व विदेश मंत्री जेरेमी हंट, परिवहन मंत्री ग्रांट शेप्स, विदेश कार्यालय में अधिकारी रहमान चिश्ती और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद शामिल हैं.

5 सितंबर को होगा प्रधानमंत्री का चुनाव

ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री का चुनाव पांच सितंबर को किया जायेगा और वह संसद में प्रधानमंत्री के समक्ष आरंभिक प्रश्नों का सामना 7 सितंबर को करेंगे. टोरी सांसदों द्वारा मतदान का पहला चरण बुधवार को होना है. बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के मतदान के बाद चरणबद्ध तरीके से अंतिम दो उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >