अमेरिका: ओकलाहोमा के व्हिस्की बैरल सलून बार में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 की मौत, 3 घायल

अमेरिका के ओकलाहोमा सिटी के एक बार में शनिवार रात हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, फिलाहल गोलीबारी की घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.

अमेरिका के ओकलाहोमा सिटी के एक बार में शनिवार रात हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, फिलाहल गोलीबारी की घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.

व्हिस्की बैरल सैलून बार में हुई गोलीबारी 

समाचार चैनल ‘कोको टीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम ओकलाहोमा सिटी में न्यूकैसल रोड के पास स्थित व्हिस्की बैरल सैलून में शनिवार रात नौ बजे के आसपास हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

ओकलाहोमा सिटी पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि जांचकर्ता घटना की जांच में जुट गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है और पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >