सिडनी में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा- मैंने 2014 में किया वादा पूरा किया

PM Modi grand welcome in Sydney पापुआ न्यू गिनी के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं. भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे. क्यूडोस बैंक एरिना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आयी एक कलाकार दिव्या ने कहा, हम बहुत उत्साहित हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिडनी के क्यूडोस बैंक एरिना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, मैंने 2014 में जो आपसे वादा किया था, उसे पूरा किया. पीएम मोदी ने कहा, जब मैं 2014 में यहां आया था, तो मैंने आपसे वादा किया था कि आपको भारतीय प्रधान मंत्री के लिए 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इसलिए मैं यहां हूं सिडनी में एक बार. पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत नमस्ते ऑस्ट्रेलिया से की. इससे पहले सिडनी में उनका भव्य स्वागत किया गया. रिक्रियेश्नल एयरक्राफ्ट की मदद से पीएम मोदी के स्वागत में यहां आसमान में ‘वेलकम मोदी’ लिखा गया. भारतीय प्रधानमंत्री के सम्मान में कुडोस बैंक एरिना में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में करीब 20 हजार भारतीय समुदाय के लोग शामिल हुए.

सिडनी में लगे मोदी-मोदी के नारे

पापुआ न्यू गिनी के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं. भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे. क्यूडोस बैंक एरिना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आयी एक कलाकार दिव्या ने कहा, हम बहुत उत्साहित हैं. हमनें बहुत तैयारियों और उत्सुकता के साथ कई महीनों तक इस पल का इंतजार किया है. हम बहुत खुश हैं कि वो पल आ गया है और हम सभी इस वक्त यहां पर हैं. एक मुस्लिम भारतीय खुरैशी ने कहा, मैं बहुत उत्साहित हूं और मैं यही हूं तो उत्साहित हूं कि वह (पीएम मोदी) क्या बोलते हैं? हमने उन्हें पहले भी सुना है तो हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार भी वैसा ही हो.

2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गये थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले बाद 2014 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था. उसके बाद यह उनकी दूसरी यात्रा है. मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम पड़ाव पर सोमवार को सिडनी पहुंचे.

Also Read: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, पीएम नरेंद्र मोदी को अनपढ़ कहने पर पटना में केस दर्ज

ऑस्ट्रेलियाई में भारतीय समुदाय की जनसंख्या 2.8 प्रतिशत

ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो की 2016 की जनगणना के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में 6,19,164 लोगों ने घोषित किया कि वे भारतीय मूल के हैं. ये ऑस्ट्रेलियाई आबादी का 2.8 प्रतिशत हैं. उनमें से 5,92,000 भारत में पैदा हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >