पंजशीर का दावा अबतक 50 तालिबानी को मार गिराया, तालिबान ने किया इनकार, कहा तीन जिलों पर फिर से कब्जा

Panjshir News : पंजशीर की ओर से ट्‌वीट करके बताया गया है कि उन्होंने बानू जिले में तालिबान जिला प्रमुख सहित करीब 50 तालिबानियों को मार गिराया है और 20 तालिबानी को बंधक बना लिया है. अंदराब में तालिबानी विरोधी फौजों ने अपना विरोध जारी रखा है.

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान वहां दे अधिकतर राज्यों पर कब्जा कर चुका है और अब उसकी नजर पंजशीर पर है. तालिबान ने पंजशीर पर हमले की कोशिश भी की थी, जिसके बाद वहां के लड़ाकों से उनकी भिड़ंत हो गयी है.

पंजशीर की ओर से ट्‌वीट करके बताया गया है कि उन्होंने बानू जिले में तालिबान जिला प्रमुख सहित करीब 50 तालिबानियों को मार गिराया है और 20 तालिबानी को बंधक बना लिया है. अंदराब में तालिबानी विरोधी फौजों ने अपना विरोध जारी रखा है.

वहीं न्यूज एजेंसी राइटर के अनुसार तालिबान यह दावा कर रहा है कि उसने तालिबानी विरोधी फौजों से तीन जिले वापस अपने कब्जे में ले लिये हैं. इस संबंध में तालिबान के प्रवक्ता ने जानकारी दी है.

बागलान प्रांत के बानो, देह सालेह, पुल ए हेसर जिलों को स्थानीय लड़ाकों के समूह से वापस अपने कब्जे में ले लिया गया है. इन इलाकों में तालिबान के कब्जे के बाद से ही उनका विरोध हो रहा है.

प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने ट्‌वीट किया है कि सोमवार को तालिबान ने इन जिलों पर कब्जा कर लिया और विरोधी लड़ाकों को पंजशीर घाटी के पास बदख्शां, तखर और अंदराब में रोक दिया गया है.


पंजशीर ने हमेशा किया है तालिबान का विरोध

सोवियत रुस का विरोध करने वाले कमांडर अहमद शाह मसूद ने तालिबान की सत्ता को कभी स्वीकार नहीं किया था, यही वजह है कि तालिबान ने उनकी हत्या कर दी थी. पंजशीर पर तालिबान कभी कब्जा नहीं कर पाया है. अब उनके बेटे अहमद मसूद ने तालिबान को चुनौती दी है और कहा है कि वे सरेंडर नहीं करेंगे.

Also Read: अफगानिस्तान संकट पर केंद्र ने 26 तारीख को बुलाई सर्वदलीय बैठक

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >