Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, 50 लोगों की मौत, 20 घायल

Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान से बड़े आतंकी हमले की खबर सामने आ रही है. गुरुवार को खैबर-पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने वैन पर ताबड़तोड़ गालीबारी की.

Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में हुए आतंकी हमले में अबतक 50 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोग घायल हुए हैं. आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे प्रांत के कुर्रम जिले में वाहनों पर घात लगाकर हमला किया. जहां हाल के दिनों में बहुसंख्यक सुन्नी और अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों के बीच हुईं झड़पों में दर्जनों लोगों की मौत हुई है.

आतंकवादियों ने तीन वाहनों को बनाया निशाना

आतंकवादियों ने यात्रियों को ले जा रहे तीन वाहनों को निशाना बनाकर हमला किया. अधिकारियों ने बताया कि ये वाहन पाराचिनार से खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर की ओर आ रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. जिला अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि हमले में छह महिलाओं और तीन बच्चों समेत 50 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.

Also Read: Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का अब तक का सबसे बड़ा हमला, इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल दागी

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने घटना की निंदा की

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमले की राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने निंदा की है. उन्होंने कहा, निर्दोष लोगों पर हमला करना कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है. उन्होंने कहा, हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए. साथ ही घायलों को सही समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन खान हमले की निंदा की

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन खान गंडापुर ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रांत के कानून मंत्री, क्षेत्र के सांसदों और मुख्य सचिव के एक प्रतिनिधिमंडल को स्थिति का आकलन करने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तुरंत कुर्रम जाने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रांत में सभी सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक प्रांतीय राजमार्ग पुलिस इकाई बनाने का भी निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >