इधर ईरान पहुंचे मुनीर, उधर भारी डेलीगेशन के साथ चीन रवाना हुए पाकिस्तानी पीएम, क्या है एजेंडा?

Pakistan PM China Visit: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने चार दिन के चीन दौरे पर शनिवार 23 मई को रवाना हुए. वहीं उनके आर्मी चीफ सीडीएफ आसिम मुनीर ईरान में हैं. शहबाज शरीफ अपने चीन दौरे पर भारी भरकम प्रतिनिधिमंडल के साथ रवाना हुए हैं. इस दौरान उनकी CPEC, व्यापार, निवेश, और रणनीतिक साझेदारी पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम ली कियांग के साथ होगी अहम चर्चा.

Pakistan PM China Visit: पाकिस्तान के आर्मी चीफ खबर लिखे जाने तक ईरान में हैं. वह ‘संदेशवाहक’ की तरह अमेरिका की ओर पेश किए गए मसौदे पर ईरान को राजी करने तेहरान पहुंचे हैं.  इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शनिवार को चार दिन के आधिकारिक दौरे पर चीन रवाना हो गए. 23 मई से 26 मई तक चलने वाले इस दौरे का मकसद आर्थिक सहयोग बढ़ाना, रणनीतिक संबंध मजबूत करना और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) से जुड़े प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाना बताया गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार शरीफ सबसे पहले चीन के हांगझू पहुंचे हैं.

बड़े मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल भी साथ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी कि इस दौरे में शहबाज शरीफ के साथ कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी भी शामिल हैं. प्रतिनिधिमंडल में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, योजना मंत्री अहसान इकबाल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार, आईटी मंत्री शाजा फातिमा ख्वाजा और विशेष सहायक तारिक फातेमी शामिल हैं.

हांगझू में बिजनेस फोरम और समझौते

दौरे के दौरान शहबाज शरीफ हांगझू में झेजियांग प्रांत के पार्टी सचिव वांग हाओ से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वह CPEC फेज-2 के तहत सहयोग बढ़ाने के लिए आयोजित बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे. यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) और अन्य समझौतों के आदान-प्रदान से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

रिपोर्ट्स के अनुसार, शहबाज शरीफ चीन की बड़ी कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात करेंगे. वह चीनी टेक कंपनी अलीबाबा ग्रुप के मुख्यालय का दौरा भी करेंगे, जहां निवेश और कारोबारी सहयोग को लेकर चर्चा होने की संभावना है.

बीजिंग में शी जिनपिंग और पीएम ली कियांग के साथ अहम बैठक

हांगझोउ दौरे के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बीजिंग जाएंगे. वहां उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग से होगी. इस दौरान पाकिस्तान और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:- चीन के कोयला खदान में भीषण विस्फोट, अब तक 90 की मौत, जिनपिंग ने दोषियों पर कार्रवाई करने का दिया आदेश

ये भी पढ़ें:- छुट्टी कैंसल, बेटे की शादी में भी नहीं जा रहे ट्रंप, अगर ईरान ने नहीं मानी बात, तो दोबारा हमले की तैयारी कर रहा अमेरिका?

कृषि, आईटी और विज्ञान सहयोग पर जोर

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के बयान में कहा गया कि यह यात्रा दोनों देशों की ‘ऑल-वेदर स्ट्रैटेजिक कोऑपरेटिव पार्टनरशिप’ को और मजबूत करेगी. बयान के मुताबिक सीपीईसी, व्यापार, निवेश, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान और लोगों के बीच संबंध बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विशेष फोकस रहेगा.

मिडिल ईस्ट तनाव पर भी हो सकती है चर्चा

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष का मुद्दा भी इस दौरे में उठ सकता है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान और चीन मध्य पूर्व की स्थिति को लेकर लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने पहले पांच सूत्रीय सिद्धांत पर सहमति जताई थी, जिसे संयुक्त बयान के रूप में जारी किया गया था. अंद्राबी ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की इस यात्रा के दौरान भी इस मुद्दे पर बातचीत होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >