अफगानिस्तान के हमले से दहशत में पाकिस्तान, देश भर में इस पर लगाया बैन

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर ड्रोन हमले किए हैं. अफगानिस्तान का दावा है कि ये हमले इस्लामाबाद तक किए गए. पाकिस्तान इस अफगान कार्रवाई के बाद पूरी तरह डरा हुआ लग रहा है. उसने देश भर में ड्रोन परिचालन पर बैन लगा दिया है.

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान के हमले से पाकिस्तान में दहशत है. पाकिस्तान की तुलना में कमजोर एयर पावर वाले अफगानों ने ताबड़तोड़ ड्रोन हमले किए हैं. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि अफगानिस्तान ने एबटाबाद, स्वाबी और नौशेरा में ड्रोन हमले किए हैं. इन हमलों के बाद पाकिस्तान ने देश भर में ड्रोन परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है. 

टोलो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अताउल्लाह तरारन ने कहा कि पाकिस्तान ने एंटी-ड्रोन प्रणालियों की मदद से अफगानिस्तान के ड्रोन को मार गिराया और किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई. हालांकि, तनाव बढ़ने और सीमा पर झड़पों के बाद पाकिस्तान सरकार ने देशभर में सभी ड्रोन परिचालनों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. जियो न्यूज के अनुसार, गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर पूरे देश में वाणिज्यिक और निजी तौर पर संचालित सभी ड्रोन पर रोक लागू कर दी है. 

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि ड्रोन हमलों का निशाना पाकिस्तान के अहम सैन्य ठिकाने थे. मंत्रालय के अनुसार, अफगान वायुसेना ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तान के भीतर कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए. मंत्रालय के अधिकारियों ने अफगान मीडिया से कहा कि ये हवाई हमले इस्लामाबाद के पास फैजाबाद में स्थित एक सैन्य शिविर, नौशेरा में सैन्य मुख्यालय, जमरूद की सैन्य बस्ती और एबटाबाद में किए गए. बयान के मुताबिक, यह अभियान सफल रहा और पाकिस्तानी सेना के अहम ठिकानों, केंद्रों और सुविधाओं को निशाना बनाया गया. इसके वीडियो भी जारी किए गए. 

अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारज्मी ने कहा कि ये हमले पाकिस्तानी सैन्य बलों द्वारा किए गए कथित ‘हवाई अतिक्रमण’ के जवाब में किए गए हैं. वहीं, इस्लामिक अमीरात अफगानिस्तान के सेना प्रमुख फसीहुद्दीन फितरत ने कहा, ‘हम अफगानिस्तान के मुस्लिम लोगों को आश्वस्त करते हैं कि हम किसी भी आक्रामक कार्रवाई को बिना जवाब दिए नहीं छोड़ेंगे; उंगली के बदले मुक्का मारेंगे.’

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष: पाक को मिला US का साथ, ट्रंप बोले- मैं हस्तक्षेप करूंगा…

काबुल और इस्लामाबाद के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जवाबी हमलों का आरोप लगा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में व्यापक सैन्य संघर्ष की आशंकाएं गहराती जा रही हैं. हालांकि अन्य देशों ने इसमें बीच बचाव करने का प्रयास भी किया है. ब्रिटिश सरकरा ने संयम बरतने की अपील की है, वहीं अमेरिकी प्रशासन ने पाकिस्तान को अपना समर्थन जाहिर किया है. 

ये भी पढ़ें:- क्या है डूरंड लाइन विवाद? अफगान-पाक की 2611 किमी लंबी सरहद क्यों सुलग रही है, जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >