9 सोते हुए बच्चों को रॉकेट से मारा, पाकिस्तान ने अंधेर में अफगानिस्तान पर किया हमला, गुस्से से लाल हुआ तालिबान

Pakistan attack Afghanistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई प्रांतों में रातभर हवाई और ड्रोन हमले किए, जिनमें लगभग 10 लोगों के मारे जाने की खबर है. ये हमले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और उसके गुट जमात-उल-अहरार के संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाते हुए डूरंड रेखा के पास किए गए.

Pakistan attack Afghanistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एक बार फिर हवाई हमला किया है. इस बार भी उसने रात के अंधेरे में ही कायराना हरकत की. इसमें 9 बच्चे और 1 महिला की मौत हो गई. पाकिस्तान ने हमले का ऐसा समय चुना जब सभी सो रहे थे. तालिबान ने इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. यह हमला पाकिस्तान के पेशावर में फेडेरल कांस्टेबुलरी के मुख्यालय में हुए हमले के बाद हुआ है. ऐसे में माना जा रहा है कि यह फिदायीन हमले के जवाब में किया गया है.

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई प्रांतों में रातभर हवाई और ड्रोन हमले किए, जिनमें लगभग 10 लोगों के मारे जाने की खबर है. ये हमले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और उसके गुट जमात-उल-अहरार के संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाते हुए डूरंड रेखा के पास किए गए. कुनार, पकतीका और खोस्त प्रांतों में हुए इन हमलों को लेकर तालिबान प्रशासन ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है, जिसका दावा है कि इसमें कई नागरिक मारे गए हैं. माना जा रहा है कि अभियान का मुख्य फोकस पकतीका प्रांत के बरमल इलाके पर था, जिसे खुफिया सूत्र जमात-उल-अहरार के आतंकियों का मजबूत गढ़ बताते हैं.

तालिबान सरका�� के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया एक्स पर पाकिस्तान के हमले की जानकारी दी. उन्होंने पाकिस्तान के हमले को अफगान संप्रभुता का बर्बर उल्लंघन करार दिया. उन्होंने कहा कि इस हमले मे पाकिस्तानी सेनाओं ने एक स्थानीय नागरिक के घर पर बमबारी की. साउथ ईस्ट खोस्त प्रांत में नौ बच्चे, जिनमें 5 लड़के और 4 लड़कियां शामिल हैं और एक महिला शहीद हो गए. उन्होंने आगे कहा कि कुनार और पक्तिका के बॉर्डर क्षेत्र में हवाई हमले किए गए, जिसमें 4 लोग घायल हुए हैं.

विभिन्न क्षेत्रों में किए हमले

पाकिस्तान ने इस घटना पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. हालांकि माना जा रहा है कि यह पेशावर में हुए फिदायीन हमले का जवाब है. जमात उल अहरार टीटीपी का गुट है, जिसने सोमवार को पेशावर में हुए हमले की जिम्मेदारी ली है. पाकिस्तान ने इस हमले के जवाब में ताबड़तोड़ हमले किए. पाकिस्तानी ड्रोन हमलों में एक वाहन को एक मेहमानखाना (हुजरा) के पास निशाना बनाया गया. बरमल के स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात के बाद जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. यही वह क्षेत्र है जहाँ 2022 में पूर्व TTP कमांडर उमर खालिद खुरासानी एक धमाके में मारे गए थे. कुनार प्रांत में भी एक और हमला हुआ, जिसका दावा स्थानीय लोगों ने किया है. वहीं अफगान तालिबान अधिकारी अभी भी क्षति का आकलन कर रहे हैं और जमीनी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

पाकिस्तान ने टीटीपी को रोकने के लिए अफगानिस्तान से की थी मांग

हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की जमीन से संचालित होने वाले आतंकियों को कई हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया है. इस महीने इस्लामाबाद में आत्मघाती धमाका हुआ था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे. इस्लामाबाद का आरोप है कि हमलावरों को अफगानिस्तान में बैठे हाई कमांड से निर्देश मिल रहे थे. पाकिस्तान ने इसके लिए टीटीपी को जिम्मेदार ठहराया है. उसने अफगान तालिबान से टीटीपी को शह न देने की मांग की थी. पिछले कुछ महीनों से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है. अक्टूबर में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर गोलाबारी की थी, जिसके बाद बड़ी मुश्किल से एक नाज़ुक युद्धविराम हुआ, लेकिन वह भी लगातार दबाव में रहा है.

वार्ता विफल, टीटीपी के नाम पर अफगान हमला और भारत दौरे से संबंध

अक्टूबर में दोनों देशों की सेनाओं में हिंसक झड़पें हुई थीं, जिनमें कई लोग मारे गए थे और उसके बाद तुर्की में हुए युद्धविराम वार्ता भी असफल रही क्योंकि दोनों देशों के बीच अफगानिस्तान में सक्रिय पाकिस्तान-विरोधी आतंकी संगठनों को लेकर मतभेद बने रहे. पाकिस्तान ने बीते दो महीने में दूसरी बार अफगानिस्तान पर हमला किया है. इससे पहले टीटीपी के वर्तमान चीफ नूर वली महसूद को निशाना बनाने के लिए उसने काबुल में रात में ही हमला किया था. यह हमला तब हुआ था, जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्तकी भारत दौरे पर थे. वहीं यह ताजा हमला भी तब हुआ है, जब अफगानिस्तान के एक और मंत्री भारत के साथ व्यापार समझौते को बढ़ाने के लिए नई दिल्ली में हैं.

ये भी पढ़ें:-

ऑस्ट्रेलियाई संसद में बुर्का पहनकर पहुंचीं सांसद तो मचा बवाल, आखिर क्यों उठाया ऐसा कदम? देखें Video

शी ने मुझे बुलाया है, अब मैं उनसे मिलने जाऊंगा… डोनाल्ड ट्रंप ने जापान से बढ़ते तनाव के बीच बीजिंग से की बातचीत

बेंजामिन नेतन्याहू का भारत दौरा टला, आतंकी हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा चिंता, साल में तीसरी बार हुआ ऐसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >