ट्रंप की टिप्पणी को भारत ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया, फिर निकली पाकिस्तान की चीख; देता फिर रहा सफाई

Pakistan accuses India of ‘distorting’ Trump’s remarks on nuclear tests: पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश कर रहा है. ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि कई देश, जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है, परमाणु हथियारों का टेस्ट कर रहे हैं.

Pakistan accuses India of distorting Donald Trump’s remarks on nuclear tests: अमेरिकी राष्ट्रपति ने बीते दिनों अपने बयान से पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया के परमाणु संपन्न देश न्यूक्लियर हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं, अमेरिका पीछे न रह जाए, इसलिए अब हम भी करेंगे. इसके बाद यूएसए ने अपने मिनटमैन-3 मिसाइल का परीक्षण किया. यह अमेरिका की लगभग 30 सालों बाद कोई मिसाइल टेस्टिंग थी,  जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है. इससे पहले रूस ने भी बुरेवेस्तनिक परमाणु मिसाइल और फिर अंडर वाटर सबमरीन पोसाइडन का परीक्षण किया था. हालांकि ट्रंप के बयान के दौरान उन्होंने पाकिस्तान का भी नाम लिया था. अब इस टिप्पणी के बाद पाकिस्तान पशोपेश में पड़ गया कि वह इससे इनकार करे या स्वीकार करे, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद वह अमेरिका से ही अपनी पींगे बढ़ा रहा है. ऐसे में पाकिस्तान ने शुक्रवार को परमाणु परीक्षणों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए भारत की आलोचना की.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंदराबी ने कहा कि पाकिस्तान का आखिरी परमाणु परीक्षण मई 1998 में हुआ था और परमाणु परीक्षण को लेकर उसकी नीति अच्छी तरह स्थापित और स्पष्ट है. हाल ही में ट्रंप ने पाकिस्तान को उन देशों में शामिल किया था जो परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं. ट्रंप की इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने पिछले सप्ताह कहा था कि पाकिस्तान की “गुप्त” परमाणु गतिविधियाँ दशकों से हो रही तस्करी और निर्यात नियंत्रण उल्लंघनों पर आधारित हैं. 

ट्रंप ने क्या कहा था? देखें वीडियो-

शुक्रवार को अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र महासभा के उन प्रस्तावों का समर्थन करता रहा है जिनमें परमाणु परीक्षण पर व्यापक प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया गया है. उन्होंने कहा, “भारत स्पष्ट रूप से तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश कर रहा है. अमेरिकी पक्ष पहले ही राष्ट्रपति के बयान के संबंध में मीडिया के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है.” उन्होंने आगे कहा, “‘गुप्त या अवैध परमाणु गतिविधियों’ के आरोप बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण हैं.”

‘दिल्ली ब्लास्ट के संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी नहीं’

दिल्ली में हुए घातक विस्फोट पर पूछे गए सवाल के जवाब में अंद्राबी ने कहा, “हमें नहीं पता कि ये लोग (संदिग्ध) कौन हैं.” सोमवार शाम दिल्ली में एक कार में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे. जांच में यह सामने आया है कि दिल्ली ब्लास्ट के एक संदिग्ध के आतंकी संगठनों से संबंध थे, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद भी शामिल है. यह मसूद अजहर के द्वारा पाकिस्तान से ऑपरेट किया जाने वाला संगठन है, जिसने भारत में कई आतंकी वारदातों को अंजाम दिया है. 

ये भी पढ़ें:-

ईरान ने जब्त किया सिंगापुर जा रहा टैंकर जहाज; US-UK ने लगाया गंभीर आरोप, होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव

खत्म कर दूंगी H-1B Visa प्रोग्राम… ट्रंप से उल्टी धारा में चलीं मार्जोरी ग्रीन, MAGA के बाद अब चलेगा AFAO

ऐप बनाओ और जीतो 2 करोड़ 40 लाख रुपये, दुबई लुटाएगा दिरहम, जानें करोड़पति बनने के लिए क्या करना होगा?

लौटी चीन की पुरानी ‘वुल्फ वॉरियर कूटनीति’, जानें कैसे जापानी पीएम ने ड्रैगन को आग उगलने का मौका दे दिया?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >