North Korea : कौन जा सकता है उत्तर कोरिया के इस खास बीच रिसॉर्ट में? वीडियो आया सामने

North Korea : उत्तर कोरिया में एक खास रिसॉर्ट खोला गया है. किम जोंग उन ने इसका उद्घाटन किया. अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को लेकर सबसे अहम प्रयास 1990 के दशक के अंत में किया था. उस वक्त उत्तर कोरिया ने अपने दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित खूबसूरत कुमगांग पर्वत क्षेत्र को दक्षिण कोरिया के पर्यटकों के लिए खोला था.

North Korea : किम जोंग उन ने खुद एक नए रिसॉर्ट का उद्घाटन किया जिसकी चर्चा अब होने लगी है. इसे सरकारी मीडिया ने “राष्ट्रीय धरोहर स्तर का पर्यटन शहर” बताया है. यह भव्य रिसॉर्ट समुंदर के किनारे तैयार किया गया है. देश की सरकारी समाचार सेवा KCNA के अनुसार, किम जोंग उन ने कालमा समुद्र तटीय रिसॉर्ट का उद्घाटन किया जिसमें कुछ खास लोग नजर आए. इसमें वॉटरपार्क, ऊंची-ऊंची होटलें और करीब 20,000 मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था है.

रिपोर्ट के अनुसार, वोनसान-कालमा तटीय पर्यटन क्षेत्र का उद्घाटन 24 जून को एक समारोह में किया गया. यह उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर स्थित है. KCNA ने बताया कि घरेलू मेहमानों के लिए सेवा 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी.लेकिन यह नहीं बताया गया कि कौन लोग इसमें आ सकते हैं या वहां कैसे पहुंचा जाएगा.

विदेशी मुद्रा कमाने के मकसद से रिसॉर्ट बनाया गया

इस महीने की शुरुआत में उत्तर कोरिया ने कालमा ट्रेन स्टेशन की शुरुआत की. यह स्टेशन तटीय पर्यटन क्षेत्र में आने-जाने वालों को सुविधा देने के लिए बनाया गया है. कालमा बीच रिसॉर्ट एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास है, जिससे लगता है कि यह प्रोजेक्ट विदेशी मुद्रा कमाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है.

रूस के करीब आ रहा है उत्तर कोरिया

रिबन काटने के इस कार्यक्रम में केवल रूस के राजदूत और उनके कर्मचारी शामिल हुए. यह दिखाता है कि उत्तर कोरिया अब पश्चिमी देशों से दूर होकर रूस के और करीब आ रहा है. किम जोंग उन की तानाशाही सरकार के कारण दुनिया उससे दूरी बना रही है. 2024 में संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने उत्तर कोरिया को एक ऐसा दमघोटू और बंद देश बताया था, जहां लोगों की जिंदगी में कोई उम्मीद नहीं बची है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >