Nobel Prize in Literature 2021 : उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिये जाने की घोषणा हुई है. अब्दुलरजाक गुरनाह ने उपनिवेशवाद के प्रभावों शरणार्थी के भाग्य पर लेखन के लिए यह पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी है. अब्दुल रजाक तंजानिया के उपन्यासकार हैं.
ब्रिटिश पुस्तक प्रकाशकों ने इस बार के साहित्य के लिए पुरस्कार की दौड़ में मुख्य रूप से केन्या के नगुगी वा थियोंगओ, फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स, जापानी लेखक हरूकी मुराकामी, कनाडा की मार्गरेट एटवुड और एंटीगुआई-अमेरिकी लेखिका जमैका किनकैड को शामिल किया था, लेकिन इन सब को पछाड़ कर अब्दुलरजाक गुरनाह ने पुरस्कार जीता है.
Posted By : Rajneesh Anand
