अमेरिका की TIME मैगजीन में भारतवंशियों का बोलबाला, सूची में अजय बंगा सहित आठ भारतीय ने बनाई जगह

टाइम 100 जलवायु सूची में दुनियाभर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), संस्थापक, परोपकारी, संगीतकार, नीति निर्माता और सरकारी अधिकारी शामिल हैं. दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में आठ भारतवंशियों ने भी जगह बनाई है.

दुनिया की जानी मानी मैगजीन टाइम (Time) में जलवायु के क्षेत्र में योगदान को लेकर दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में आठ भारतवंशियों ने एक बार फिर झंडे गाड़ दिये हैं. 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में आठ भारतीय और भारतीय मूल के नागरिकों ने जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. इनमें विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा और ओला इलेक्ट्रिक के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल भी शामिल हैं. गौरतलब है कि अमेरिकी की टाइम मैगजीन ने जलवायु परिवर्तन को रोकने की दिशा में काम करने वाले दुनिया के सौ सबसे प्रभावशाली लोगों की एक लिस्ट बनाई है.

कारोबार और संगीत समेत कई क्षेत्रों को दिग्गज शामिल

इस लिस्ट संगीत, कारोबार समेत कई और क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है. इसमें भारतीय मूल के नौ अमेरिकी को भी शामिल किया गया हैं. टाइम 100 जलवायु सूची में दुनियाभर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), संस्थापक, परोपकारी, संगीतकार, नीति निर्माता और सरकारी अधिकारी शामिल हैं. यह सूची संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 30 नवंबर से शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से पहले जारी हुई है.

सूची में बंगा और अग्रवाल के अलावा द रॉकफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव जे शाह, बोस्टन कॉमन एसेट मैनेजमेंट की संस्थापक और अध्यक्ष गीता अय्यर, अमेरिकी ऊर्जा विभाग ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह, हस्क पावर सिस्टम्स के सीईओ और सह-संस्थापक मनोज सिन्हा, कैसर परमानेंट के लिए पर्यावरण प्रबंधन की कार्यकारी निदेशक सीमा वाधवा और महिंद्रा लाइफस्पेसेज के प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ अमित कुमार सिन्हा भी शामिल हैं.

टाइम ने बयान में कहा कि जून में विश्व बैंक के अध्यक्ष बने बंगा संस्था के लिए जलवायु परिवर्तन से लड़ते हुए गरीबी उन्मूलन के एक नए मिशन की शुरुआत कर रहे हैं. बंगा ने मोरक्को में 2023 की विश्व बैंक समूह-आईएमएफ की वार्षिक बैठक में कहा था कि यदि आप सांस नहीं ले सकते और साफ पानी नहीं पी सकते, तो गरीबी मिटाने का कोई मतलब नहीं है.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Telangana Polls 2023: तेज होगी तेलंगाना की जंग, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जारी करेंगे BJP का घोषणापत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >